Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानें क्यूं आती है पसीने से दुर्गन्ध
क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के शरीर से भयंकर पसीने की दुर्गन्ध क्यूं आती है? आपकी जानकारी के लिये बता दें कि पसीना कभी अपने आप से नहीं महकता, बल्कि इसके पीछे जरुर कोई कारण छुपा होता है।
READ: अंडर आर्म के पसीने को रोकने के लिये प्राकृतिक नुस्खे
एक्सपर्ट कहते हैं कि शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया जब पसीने के संपर्क में आते हैं, तब दुर्गन्ध पैदा होती है। पसीने से दुर्गन्ध आने का एक आम और सबसे बड़ा कारण है, शरीर में पानी की कमी होना।
READ: आखिर हथेलियों में क्यूं आता है इतना पसीना?
अगर बॉडी डीहाइड्रेट है तो त्वचा से निकलने वाला पसीना बदबूदार होगा। इसी तरह से कई और भी कारण है जिसकी वजह से आपके पसीने से दुर्गन्ध आती है। आइये जानते हैं क्या हैं वे कारण...

तनाव
जब हम स्ट्रेस में होते हैं तब हम ज्यादा पसीना बहाते हैं। इस दौरान शरीर एक तरह का हार्मोन रिलीज करता है, जो कि आपके कपडे़ के साथ मिल कर पसीने में बदबू पैदा करता है।

आपके कपडे़
कॉटन कपडे़ की तरह सिंथेटिक कपडे़ कभी भी पसीने को नहीं सोखते। अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है तो, बेहतर है कि पॉलीस्टर के कपडे़ ना पहनें क्योंकि बाद में यह बहुत ज्यदा दुर्गंध पैदा करेंगे।

परफ्यूम
कुछ परफ्यूम्स में एंटी बैक्टीरियल गुण नहीं होते। इन केसों में बैक्टीरियल ग्रोथ शुरु हो जाती है और शरीर से बदबू आना शुरु हो जाती है।

दवाइयां
अगर आप रोजाना दवाइयों का सेवन करते हैं तो, उसमें मौजूद कैमिकल की वजह से आपके शरीर में बदबू पैदा हो सकती है।

पोषण की कमी
कभी कभार शरीर में सही पोषण ना होने की वजह से भी बदबू आती है। अगर आपके शरीर में मैगनीशियम नहीं है तो उसकी कमी की वजह से शरीर में बदबू आ सकती है।

लो कार्ब डाइट
अगर शरीर में कार्ब डाइट नहीं है तो भी पसीने से बदबू आती है। इसलिये अपने आहार में कार्ब वाले आहार शामिल करें।

मीठा खाने की वजह से
जब आप बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं तो, उनका असर आपके पसीने पर पड़ता है। यह yest को बढ़ाते जो शक्कर को शराब की बदबू में बदल देता है, जिससे पसीना बदबूदार हो जाता है।

लू जाने की आदत
शोध दृारा बताया गया है कि जब आप पेशाब या मल को बहुत देर तक शरीर में रोक कर रखते हैं, तो उसका असर आपके पसीने पर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
