Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
रात में पैरों की ऐंठन दूर भगाने के 9 आसान उपाय
अक्सर ऐसा होता है कि आपको रात के समय पैरों में बहुत ज्यादा ऐंठन होती है, आप कभी दुपट्टा बांधते हैं या फिर कोई बेडशीट, लेकिन आराम नहीं मिलता है।
ऐसा होना कोई गंभीर बीमारी का संकेत नहीं है, बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, क्योंकि आपका शरीर दिन भर की थकान झेल नहीं पाता है।
READ: हाथ-पैर सुन्न पड़ जाएं तो अपनाएं ये घरेलू उपचार
अगर आपको अक्सर रात के दौरान पैरों में ऐंठन होती है तो आप किसी चिकित्सक से सलाह लेकर विटामिन डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पौटेशियम की दवाओं का सेवन करें या इनसे भरपूर खाद्य सामग्री खाएं।
READ: पहली बार लव-मेकिंग करने वाली लड़कियों के लिए खास बातें
गर्भावस्था या पीरियड्स के दौरान ये समस्या सबसे ज्यादा होती है। आइए जानते हैं रात में पैरों में होने वाली ऐंठन को दूर करने के उपाय:

1. वॉर्म शॉवर या हॉट पैड:
रात में पैरों में दर्द हों, तो आप वॉर्म शॉवर ले लें या फिर दर्द होने वाली जगह पर हॉट पैड रख लें। अगर कुछ न हों, तो पानी गर्म करके उसी से सेंक कर लें।

2. कैल्शियम से भरपूर भोजन:
हड्डियां कमजोर होने पर पैरों में ऐंठन और दर्द होता है, ऐसे में कैल्शियम से भरपूर भोजन का सेवन करें। हर दिन ऐसा करने पर कुछ समय बाद दर्द होना बंद हो जाएगा।

3. मसाज:
पैरों में ऐंठन होने पर सरसों के तेल से मसाज करवा लें। इससे पैरों में रक्त का संचार अच्छी तरह हो जाता है और दर्द में राहत मिलती है।

4. पौटेशियम और मैग्नीशियम:
अपनी प्रतिदिन की खुराक में नट्स, बीन्स, साबून अनाज वाली ब्रेड, केला और संतरों को शामिल करें। इनमें पौटेशियम और मैग्नीशियम, भरपूर मात्रा में होता है है जिससे पैरों में होने वाली ऐंठन में आराम मिलता है।

5. लैवेंडर ऑयल या रोजमैरी ऑयल:
जिस जगह पर दर्द हो रहा हों, वहां लैवेंडर ऑयल या रोजमैरी ऑयल लगाकर मसाज करें। बाद में तौलिए से लपेट लें।

6. सरसों का तेल:
सरसों के तेल में बहुत सारे गुण होते हैं। इसमें एसिटीक एसिड होता है, जो शरीर के दर्द हो दूर भगाता है, तो सरसों के तेल को गुनगुना करके पैरों पर लगाएं।

7. केला:
दर्द होने पर केले का सेवन करवाएं। इसमें पौटेशियम और मैग्नीशियम बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। दिन में तीन केले प्रतिदिन खाने पर दर्द, छूमंतर हो जाएगा।

8. कारण:
पैरों में दर्द होने पर सबसे पहले कारण जानने का प्रयास करें। अगर गर्भवती स्त्री को होता है, तो उस प्रकार का उपाय करें। बच्चों को होने पर उनकी मालिश करें। लेकिन अगर ये दर्द हमेशा होता है तो डॉक्टर से सलाह लें।

9. पैर दर्द की दवा:
कई बार कुछ विशेष दवाओं से भी पैरों में ऐंठन होने लगती है, जैसे- गर्भनिरोधक, डिप्रेशन दूर करने वाली आदि। ऐसे में अपने डॉक्टर से परामर्श लें।



Click it and Unblock the Notifications
