Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
टेलकम पाउडर कैसे बन सकता है आपके लिये जहर
मुलायम, सफ़ेद और सुगन्धित टेलकम पाउडर बहुत सी भारतीय महिलाओं का सौंदर्य प्रसाधन आइटम है| टेलकम पाउडर पसीने और नमी को शरीर से बाहर निकालने और डिओड्रेंट की भांति काम करता है|
READ:ना लगाएं लिपस्टिक नहीं तो हो सकता है कैंसर
यह बेबी के डायपर से हुए निशानों और रगड़ को कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (2010) ने इसे सुरक्षित कॉस्मेटिक प्रोडक्ट घोषित किया है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो इसे नुकसानकारी बनाती हैं।

1. टेलकम पाउडर जहरीला है
टेलकम पाउडर में टैल नामक मिनरल होता है| यह नुकसानकारी है जब इसकी ज्यादा मात्रा जाने-अनजाने में सांस के साथ चली जाए| यह एन्टीसेप्टिक्स, बेबी पाउडर और टेलकम पाउडर में इस्तेमाल होने वाला मुख्य मिनरल है और यह एक सड़कछाप हेरोईन है|

2. सांस से सम्बंधित बीमारियां
टेलकम पाउडर से सांस से सम्बंधित समस्याएं पैदा होती हैं खास तौर पर शिशुओं में| अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स द्वारा इसका इस्तेमाल कम करने की सलाह दी जा रही है| सांस के साथ जाने पर यह बच्चों में निमोनिया पैदा कर सकता है| इसलिए महिलाओं को सलाह दी जाती है कि बच्चों के लगाने से पहले वे उनके हाथ पर लगाकर देखें| इसे बच्चे के सिर से भी दूर रखना चाहिए|

4. टैल्कोसिस
टेलकम पाउडर को इस्तेमाल करने से इसके कुछ कण हवा में फ़ैल जाते हैं जो कि सांस के साथ अंदर चलते जाते हैं और जिससे छींक आना, घबराहट होना, सांस उठना जैसी समस्याएं पैदा होती हैं| इससे भी ज्यादा, इससे टैल्कोसिस या फेफड़ों में जलन भी पैदा होती है|

5. गर्भाशय की जलन
बहुत सी महिलाएं इससे एक सुगन्धित सौंदर्य प्रसाधन के रूप में करती हैं| वे वेजिना पर भी इसका इस्तेमाल करती हैं| जिससे इसके कण गर्भाशय में प्रवेश कर जाते हैं| ये कण पहले फेलोपिन ट्यूब में जाते हैं फिर गर्भाशय तक पहुँच जाते हैं| ये कण यहाँ से आसानी से नहीं निकलते हैं और लम्बे समय तक रहते हैं| इससे गर्भाशय में जलन और गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं|

6.गर्भाशय कैंसर
कैंसर प्रिवेंशन कोएलिशन का मानना है कि इस तरह के सौंदर्य प्रसाधनों के इस्तेमाल से गर्भाशय के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है| हर 5 में से 1 महिला इनका इस्तेमाल करती है| पाउडर महिला के प्रजनन तंत्र द्वारा गर्भाशय तक पहुँचता है| अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार जो महिलाएं बच्चेदानी निकला देती हैं उनमें पाउडर के इस्तेमाल से कैंसर का खतरा कम होता है| जननांगों में पाउडर इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में गर्भाशय कैंसर सामान्य महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा होता है|

7. एंडोमेट्रियल कैंसर
एक स्टडी के अनुसार जो महिलाएं ज्यादा टेलकम पाउडर इस्तेमाल करती हैं और रजोनिवृति के बाद भी इस्तेमाल करती हैं उनमें एंडोमेट्रियल कैंसर का खतरा ज्यादा होता है|

8. फेफड़ों का कैंसर
जो लोग ज्यादा पाउडर इस्तेमाल करते हैं वे सांस के द्वारा इसके कणों को अंदर ले जाते हैं जिससे फेफड़ों से सम्बंधित समस्याएं होती है और आगे चलकर यह फेफड़ों के कैंसर में भी बदल सकती हैं| इसीलिए ज्यादातर लोग कैंसर की रोकथाम के लिए कोर्नस्टार्च युक्त बॉडी पाउडर इस्तेमाल करने के सलाह देते हैं

कैंसर से भरा हुआ है
टेलकम पाउडर कितना भी सुगन्धित, नरम और मुलायम हो लेकिन यह कैंसर से भरा हुआ है| अगली बार ये बोतलबंद जहर खरीदने से पहले जरूर सोचें|



Click it and Unblock the Notifications
