Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रूट कैनाल के दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपचार
क्या आप रूट कैनाल (दांतों के बीच में छेद होना ) के तेज दर्द से परेशान हैं? आपने अनेकों उपचार किया पर सब बेअसर? आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है, हम आपको बता रहे हैं रूट कैनाल की समस्या से निजात पाने के कुछ घरेलू उपचार जिनसे यह हमेशा के लिए ठीक हो जाएगा। क्या आप और जानना चाहते हैं? आगे पढ़ें...
रूट कैनाल के कारण
रूट कैनाल से तात्पर्य दांतों के बीच में छेद हो जाने से है। दाँत को खराब होने से बचाने के लिए डेन्टिस्ट से इसका समय पर इलाज करवाना चाहिए। इसके अनेक कारण हैं, इसका सबसे मुख्य कारण है कोई ठोस चीज खाते समय दाँत में फ़ेक्चर हो जाना।
READ MORE: दांतों के दर्द को दूर भगाने के घरेलू उपाय
दाँत टूटता है जब इसके बीच में भरी धातु सिकुड़ जाती है या गूदे वाले भाग (पल्प चैंबर) नष्ट हो जाता है और यह रूट कैनाल का कारण बनता है।
आब आप जान गए हैं कि रूट कैनाल क्या है और कैसे होता है तो अब आगे पढ़ें और जाने कि इससे होने वाले तेज दर्द से कैसे निजात पा सकते हैं।

बर्फ का पैक
यह नुस्खा कई सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है और यह कारगर है। बर्फ के पैक को दर्द वाली जगह पर रख दें यह इस जगह को सुन्न कर देगा जिससे दर्द कम हो जाएगा। ध्यान रखें कि आप बर्फ को एक जगह पर 10 मिनट से ज्यादा नहीं रखें।

तरल आहार
जब आपको दाँत में दर्द होता है तो आपको तरल आहार खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में संतरे और गाजर का जूस ज्यादा से ज्यादा लें। फिर भी जूस ज्यादा ठंडा नहीं हो नहीं तो यह झनझनाहट पैदा करेगा।

साधारण नमक
गुनगुने पानी में एक टेबलस्पून नमक डालकर मिला लें और दिन में कम से कम दो बार गरारे और कुल्ला करें। पानी को थूकने से पहले प्रभावित जगह पर थोड़ी देर जरूर रखें।

एल्कोहल
एल्कोहल वाले पेय जैसे बीयर या व्हिस्की से कुल्ला करना भी इसमें फायदेमंद है। इससे न केवल इन्फेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया से छुटकारा मिलेगा बल्कि यह उस जगह को भी सुन्न कर देगा और आपको दर्द में आराम मिलेगा।

चाय की पेड़ का ऑयल
यह कील मुहासों समेत कई चीजों के इलाज में कारगर है। यह ऑयल रूट कैनाल के दर्द में मददगार है। इसकी कुछ बूंदे गुनगुने पानी में मिला लें और इसे कुछ देर के लिए मुह में रखें। यह दर्द को कम कर देगा।

खीरा
खीरा भी आपको दर्द में आराम पहुंचा सकता है। ताजे खीरे के टुकड़े को काटें और दर्द वाली जगह पर रख लें। खीरा ठंड करेगा और दर्द में आराम पहुंचाएगा।

जैतून का तेल
रूई को जैतून के तेल में भिगो कर दर्द वाले दाँत पर लगाएँ। इससे दर्द से छुटकारा मिलेगा। जैतून के तेल में एंटी-इन्फ़्लामेटरी तत्व होते हैं जो कि दर्द को और सूजन को कम कर देता है।

लौंग का तेल
लौंग में एंटी-इन्फ़्लामेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक तत्व होते हैं, दर्द वाले दाँत पर इसे लगाएँ।

प्याज या लहसुन का तेल
लहसुन एक एंटीबायोटिक औषधि है और प्याज एक एंटीसेप्टिक औषधि। प्याज या लहसुन को चबाने से भी रूट कैनाल के दर्द से छुटकारा मिलता है।

हींग
यह भी रूट कैनाल में कारगर औषधि है। 2 टी स्पून नींबू के रस में थोड़ा हींग मिला लें। इस मिश्रण को थोड़ा गरम कर लें और रूई इसे रूई से प्रभावित जगह पर लगाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
