Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
पटाखों से जल जाएं तो अपनाएं ये 7 उपचार
दीवाली बहुत ही खुशी का त्योहार है और इस दिन को और खास बनाने के लिये आपको अपनी सेफ्टी का बहुत ज्यादा ख्याल रखना होगा। इस दिन अगर आप पटाखे जलाने की सोंच रहे हैं तो बच्चों को अपनी निगाहों के सामने रखिये क्योंकि पटाखों के साथ थोड़ी सी भी लापरवाही अगर की गई तो बड़ी परेशानी पैदा हो सकती है।
स्किन बर्न का कैसे करें उपचार
आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताएंगे जिन्हें आप पटाखों से जलने के बाद घाव को ठीक करने के लिये अपना सकते हैं।

प्रभावित भाग को पानी से धोएं
जले हुए भाग को पानी से धो कर उस जगह का तापमान कम कर दें। ऐसा करने से दर्द और छाले कम पडे़ंगे।

हल्दी लगाएं
शरीर का हिस्सा जलने पर हल्दी का पेस्ट लगाएं। ऐसा करने से जलन से राहत मिलेगी और इसमें एंटीसेप्टिक गुण होने की वजह से लोग इसे लगाने से बिल्कुल भी नहीं डरते।

शहद
इसे लगाने पर जली हुई त्वचा को ठंडक का अनुभव होता है। शहद को उस स्थान पर रगड़ने की बजाए केवल हल्के से उस पर रख दें। इससे घाव जल्द भरेगा।

सिरका
सिरके में थोड़ा सा पानी मिला कर हल्का कर लें। फिर उसमें एक छोटा सा कपड़े का टुकड़ा भिगो कर उसे जले हुए स्थान पर लगाएं।

एलोवेरा
पटाखे से जल गए हैं तो उस पर तुरंत ही एलोवेरा का जैल निकाल कर लगाएं। इसे सीधे ही चोट पर लगाएं। इससे जलन कम हो जाएगी और छाले भी नहीं पडे़गें।

टूथपेस्ट या फाउंटेन पेन की इंक
इन दोनों ही चीजों से आप जल्द राहत पा सकते हैं। ये दोनों ही चोट को ठंडक का एहसास देते हैं और छाले नहीं पड़ने देते।

एंटीसेप्टिक लोशन
आपके घर पर एक एंटीसेप्टिक लोशन जरुर होना चाहिये जिसे आप जलने व कटने पर तुरंत ही प्रयोग कर सकें।



Click it and Unblock the Notifications
