Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
आंखों में दर्द है? जानिये इससे जुडी खास बातें
मनुष्य के शरीर में सबसे नाज़ुक और महत्वपूर्ण अंग हैं उसकी आँखों, और अगर इन्हीं आँखों को कोई नुक्सान हो जाये तो इसके बड़े ही गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बहुत से लोग अपनी आँखों को लेकर बहुत ही लापरवाह होते हैं जिसके चलते वे बढ़ती उम्र के साथ अपनी आँखों की रोशनी खो बैठते हैं।
किचेन के अलावा नमक के हैं और भी उपयोग
ध्यान रहे अगर आपको कोई भी आँखों की समस्या हो तो उसे नज़रअंदाज़ ना करें क्योंकि इससे आपकी आँखों की रोशनी भी जा सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आंख में दर्द की समस्या बताएंगें।

आँखों में दर्द
यह दर्द आपकी आँख के ऊपरी सतह पर होता है, इससे आपको आँख में जलन, और खुजली महसूस होती है। यह अक्सर तब होता है जब आपको कोई चोट लगी हो। इस तरह के दर्द के लिए आप आई ड्राप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आँखों के अंदरुनी भाग में दर्द
इस तरह का दर्द आप की आँखों के अंदरुनी भाग में होता है, इससे आप अपनी आँखों में स्पंदन और किरकिरी सी महसूस होगी। इस तरह की गंभीर स्थिति तुरंत में डॉक्टर से मिले क्योंकि यह किसी गंभीर चोट की वजह से होने वाला दर्द है।

धूल मिट्टी से होने वाला दर्द
धूल मिट्टी से होने वाले दर्द से आँखों में खुजली और रेडनेस आ जाती है। इससे बचने के लिए सबसे बढ़िया तरीका है आँखों पर ठंडे पानी की चिट्ठे मार कर धोएं। इससे आँखों की सारी गंदगी साफ़ हो जायेगी।

चोट
चोट लगने से आँखों को सबसे ज्यादा नुक्सान होता है। आँखों में जलन या बहुत तेज़ दर्द उठना, इसका सबसे पहला लक्षण है। यह बहुत तेज़ रौशनी या सूरज की किरणों से भी हो सकता है।

बिलनी
यह आमतौर पर आँखों के अंदरुनी भाग के किनारों पर होता है। आँखें ऐसी स्थिति में बहुत नाज़ुक हो जाती हैं, जिसकी वजह से आपको थोड़ा दर्द भी महसूस हो सकता है। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे छूएं नहीं, और यह अपने आप ठीक हो जायेगा।

कांटेक्ट लेंस से होने वाली जलन
जब आप हर वक़्त कांटेक्ट लेंस पहने रहते हैं और इसे समय समय पर साफ़ नहीं करते हैं तो इससे आँखों में जलन होने लगती है जिससे कभी कभी दर्द भी होता है। पुराने या इक्स्पाइरी कांटेक्ट लेंस पहने से आपकी आँखों में संक्रमण भी हो सकता है।

ग्लूकोमा
ग्लूकोमा यानी काला मोतिया एक गंभीर नेत्र रोग है। यह धीमी गति से आँखों को नुक्सान पहुँचने वाली बीमारी है, इससे आँखों की ऑप्टिक नर्व को नुक्सान होता है। जिसे अगर समय रहते नहीं रोका गया तो इससे आँखों की रोशनी भी जा सकती है।

आँखों को आराम दें
आँखों में जलन या दर्द का अनुभव होते ही आँखों को आराम दें। जैसे टीवी, कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल ना करें। इससे आँखें और नुक्सान होगा।

ठंडे पानी की छीटें मारे
आँखों पर ठंडे पानी की छीटें मारे और आँखों को अच्छे से साफ़ करें।



Click it and Unblock the Notifications