Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
लौंग की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभ
लौंग की चाय से स्वास्थ्य को क्या लाभ होते हैं? हम सभी प्रतिदिन चाय का सेवन करते हैं। हम में से अधिकाँश लोग अपने दिन की शुरुआत और अंत चाय से करते हैं। जब चाय हमारे जीवन का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है तो क्यों न सही घटक मिलाकर इसे स्वास्थ्यवर्धक पेय बनाया जाए? इसी कारण अदरक की चाय और ग्रीन टी अस्तित्व में आए।
जानिये लौंग के जादुई असर
इस लेख में लौंग की चाय से होने वाले लाभ के बारे में जानेंगे। हम में अधिकाँश लोग कई व्यंजनों में लौंग का उपयोग करते हैं परंतु शायद ही कभी हमने चाय में इसका उपयोग किया हो। क्या आप जानते हैं कि लौंग की चाय कैसे बनाते हैं? आपको बस इतना करना है कि लौंग को पानी में कुछ मिनिट तक उबालें तथा इसमें कुछ मात्रा में चाय पत्ती डालें।

साइनस
यदि आपको साइनस की तकलीफ है तो प्रतिदिन सुबह लौंग की चाय पीयें। लौंग में उपस्थित यूगेनोल कफ़ दूर करने में सहायक होता है।

दांतों का दर्द
लौंग में प्रदाहनाशक गुण होता है जो मसूड़ों में आनेवाली सूजन के उपचार में सहायक होता है। यदि आप मसूड़ों या दांतों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार करना चाहते हैं तो लौंग की गुनगुनी चाय से कुल्ले करें। इससे आपके मुंह में उपस्थित बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।

पाचन
लौंग की चाय से स्वास्थ्य को एक यह लाभ भी होता है। खाना खाने से पहले लौंग की चाय पीने से लार के उत्पादन की प्रक्रिया उत्तेजित होती है। लौंग की चाय पाचन तंत्र को भी उत्तेजित करती है तथा एसीडिटी को कम करती है। यह पाचन के लिए अच्छी होती है।

त्वचा से संबंधित समस्या
लौंग एंटीसेप्टिक होती हैं। यही कारण है कि त्वचा से संबंधित समस्याओं के उपचार में लौंग सहायक होती है। आप त्वचा पर लौंग का तेल लगा सकते हैं तथा त्वचा से संबंधित समस्याओं और त्वचा के संक्रमणों से दूर रह सकते हैं।

बुखार
क्या आप जानते हैं कि लौंग में कैल्शियम होता है? जी हाँ इसमें विटामिन ई और के भी होते हैं। जब भी आपको बुखार आए तो लौंग की चाय पीयें। यह बुखार को कम करने में सहायक है। इसके अलावा यह आपके प्रतिरक्षा स्तर को भी बढ़ाती है।

मांसपेशियों का दर्द
लौंग एनाल्जेसिक (दर्द दूर करने वाली) होती है। मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने पर इसका ठंडा सेंक करें। यह लौंग की चाय से होने वाला एक अन्य लाभ है।

आर्थराइटिस
वे लोग जिन्हें आर्थराइटिस के कारण दर्द की समस्या होती है वे प्रभावित स्थान पर लौंग की चाय से सेंक कर सकते हैं। उन्हें लौंग की ठंडी चाय का उपयोग करना चाहिए।

परजीवी
जिन लोगों को आँतों में परजीवी हो जाते हैं उनके लिए लौंग की चाय बहुत लाभकारी है। लौंग परजीवियों को बाहर निकालने में और पेट दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायक होती है। लौंग की चाय का यह एक लाभ भी है।

सफ़ाई कारक
क्या आप जानते हैं कि आप लौंग की चाय से अपने हाथ भी धो सकते हैं? जी हाँ, यह एक सफ़ाई कारक की तरह काम करती है। यदि आप लौंग के पानी से अपने हाथ अच्छे से धोएं तो आपके हाथों से बैक्टीरिया और धूल पूरी तरह साफ़ हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
