Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
तलवों की जलन रोकने के घरेलू उपाय
गर्मियों के दिनों में तलवों में जलन बढ़ जाती है। इसे चिकित्साशास्त्र के अनुसार हम न्यूरोपैथी या पैरेस्थीसिया भी कहते हैं। आप इसे आराम से कुछ घरेलू उपचार की सहायता से ठीक कर सकते हैं।
वैसे तो यह कभी कभार ही होता पर अगर यह हर वक्त रहे तो आपको एक्सपर्ट की सलाह जरुर लेनी चाहिये। तलवों में जलन तब होती है जब पैरों में खून का प्रवाह धीमा हो जाता है और यह तब होता है जब उम्र के साथ साथ पैरों की नसें क्षतिग्रस्त या फिर कमज़ोर हो जाती हैं।
READ: पैरों की बदबू से निजात पाने के घरेलू तरीके
वे लोग जो बूढे हो चुके हैं या फिर जिन्हें मधुमेह या फिर लंबे समय तक खड़े रह कर काम करने वालों को यह अधिकतर हो जाया करता है। अगर आपके भी तलवों में जलन रहती है तो आप नीचे दिये गए इन घरेलू उपचारों को आजमा सकते हैं।

अदरक
अदरक के रस में थोड़ा सा जैतून तेल या नारियल तेल मिक्स कर के गरम कर लें और इससे अपने एडियों तथा तलवों पर 10 मिनट के लिये मालिश करें। आप चाहें तो शरीर में खून के दौरे को बढाने के लिये रोज एक छोटा अदरक का टुकड़ा चबाएं।

विटामिन B3
विटामिन B3 खाने से तलवों के जलन से राहत मिलती है। इसके लिये आप अंडे का पीला भाग, दूध, मटर और बींस का सेवन कर सकती हैं।

पैरों की मसाज
पैरों की मसाज करने से पैरों में खून का प्रवाह तेज बनता है, जिससे पैर ना ही जलते हैं और ना ही उनमें दर्द होता है।

सही प्रकार के जूते पहने
आपको कभी भी बहुत टाइट जूते नहीं पहनने चाहिये, नहीं तो वह पैरों के खून के प्रवाह को धीमा कर देता है।

नंगे पांव चलें
हरी घांस पर नंगे पांव चलने पर पैरों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

लौकी
लौकी को घिस लें और या फिर उसके गूदे को निकाल कर पैरों के तलवों में लगाने से पैरों की गर्मी और जलन दूर होती है।

सरसों
हाथ-पैरों या पैरों के तलुवों में जलन होने पर सरसों का तेल लगाने से लाभ होता है। 2 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच सरसों का तेल
मिलाकर रोजाना दोनों पैर इस पानी के अंदररखें। 5 मिनट के बाद पैरो को किसी खुरदरी चीज से रगड़कर ठण्डे पानी से धोने से पैर साफ रहते हैं और पैरों की गर्मी दूर होती है।

मेहंदी
मेहंदी और सिरके या नींबू के रस को मिला कर एक पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को लगाने से जलन से छुटकारा मिलता है।

धनिया
सूखे धनिये और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। फिर इसको 2 चम्मच की मात्रा में रोजाना 4 बार ठंडे पानी से लेने से हाथ और पैरों की जलन दूर हो जाती है।

मक्खन
मक्खन और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से हाथ और पैरों की जलन दूर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
