Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
सूखी खांसी का बढ़ियां घरेलू उपचार

आज कल लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें से सूखी खांसी एक आम बीमारी बनती हुई नज़र आ रही है।
आयुर्वेद चिकित्सा में आपको हर बीमारी का इलाज मिलेगा, जिसमें से सूखी खांसी का भी उपचार इसमें दिया हुआ है। अगर आपको भी कई दिनों से सूखी खांसी आ रही है तो, उसे नज़र अंदाज ना करें।
READ: दमा, खांसी, दिल के रोग के लिये कारगर है पीपल
सूखी खांसी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे वाइरल इंफेक्शन, सर्दी, फ्लू, धूम्रपान या अन्य रोग जैसे, अस्थमा, टीबी या फेफड़ों का कैंसर आदि।
सूखी खांसी के लिये आप चाहें तो कुछ घरेलू उपचार अपना सकते हैं। यह किफायती भी हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। आइये जानते हैं इनके बारे में ---

एक चम्मच शहद
शुद्ध शहद में ऐसे एंजाइम होते हैं जो कफ से राहत दिलाते हैं। सूखी खांसी को दूर करने के लिये आपको दिन में 1 चम्मच शहद 3 बार लेना होगा।

गरम पानी से गरारा करना
जब आप नमक मिले पानी से गरारा करते हैं तो गले का दर्द और खांसी तुरंत ही गायब हो जाती है। 1 गिलास गरम पानी में 1 चम्मच नमक मिला कर सुबह शाम गरारा करने से आराम मिलता है।

काली मिर्च
काली मिर्च को पीस कर घी में भूनकर खाने से गले को आराम मिलता है।

बर्हल टी
तुलसी, काली मिर्च और अदरक की चाय खांसी में सबसे अच्छी मानी जाती है।

तुलसी
तुलसी के पत्तों को पीस कर रस निकाल लें, फिर उसमें अदरक और शहद मिला कर लें।

अदरक
अदरक को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। फिर उसमें 2 चम्मच शहद मिला कर दिन में तीन पर पियें।

हल्दी
आधा कप पानी उबालें, उसमें 1 छोटा चम्मच हल्दी और 1 छोटा चम्मच पिसी काली चिर्म का मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें दालचीनी की एक छड़ी भी डाल सकते हें। इसे उबालें और फिर इसे धीरे धीरे तब तक पियें जब तक कि आराम ना मिल जाए।

नींबू
2 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिक्स करें। इसे दिन में कई बार लें। इससे गले की खराश दूर होगी।

लहसुन
यह एंटीबैक्टीरियल होता है जो गले की खांसी को तुरंत ही गायब करेगी। 1 कप में दो या तीन लहसुन की कलियों को उबालें। जब पानी हल्का ठंडा हो जाए तब इसमें शहद मिला कर पियें।

प्याज
आधा चम्मच प्याज के रस में 1 छोटा चम्मच शहद मिक्स करें और इसे दिन में दो बार लें।



Click it and Unblock the Notifications
