Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
उल्टी रोकने के घरेलू उपाय
उल्टी या वमन होने के कई कारण हो सकते हें जैसे, जरुर से ज्यादा खाना, ज्यादा शराब पीना, गर्भावस्था, पेट की गड़बड़ी, बीमारी, एसिडिटी, यात्रा या माईग्रेन आदि। गर्मी के मौसम में उल्टी होना आम बात होती है क्योंकि शरीर पूरी तरह से खाए गए भोजन को पचा नहीं पाता या फिर फूड प्वॉइजनिंग भी एक कारण हो सकता है।
READ: गर्भावस्था के दौरान उल्टी होने से बचाएंगे यह खाद्य पदार्थ
यदि इंसान को ज्यादा उल्टियां होने लगे तो उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिये या तो उसे आराम करना चाहिये या फिर उसे डॉक्टर दृारा ग्लूकोज़ की ड्रिप चढ़वानी चाहिये जिससे उसके शरीर में दुबारा जान आ सके।
वैसे अच्छा है कि हमारे पास कुदरत दृारा दी हुईं कुछ प्राकृतिक चीज़े हैं, जिससे हम अपना इलाज खुद भी कर सकते हैं। आज हम आपको उल्टी रोकने के कुछ आसान से घरेलू उपचार बताएंगे, जिससे आपको लाभ होगा।

अदरक
अगर आपके यात्रा के दौरान उल्टी महसूस होती है तो आप अदरक की चाय पी कर चल सकती हैं। इसके अलावा आप को जैसे ही उल्टी महसूस हो, उस दौरान थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा चबा लें।

पुदीने की पत्ती
पुदीने की चाय बनाइये या फिर केवल पुदीने की पत्तियों के सेवन से भी उल्टी रूक सकती है।

सिरका
सिरका और काला नमक मिलाकर चाटने से उल्टियां रुक जाती है।

दालचीनी
आप चाहें तो दालचीनी डाल कर चाय बना कर पी सकती हैं। इसके लिये थोड़ी सी दालचीनी का टुकड़ा पानी में उबालिये और उसमें शहद मिलाइये।

चावल का पानी
पेट में हाइपर एसिडिटी बनने की वजह से उल्टी होने लगती है। चावल को पानी में उाबलिये और उसके पानी को निकाल कर ठंडा कीजिये। फिर उस पानी का सेवन कीजिये।

प्याज का रस
एक प्याज के रस को घिस कर उसका रस निकालिये। इस रस में थोड़ी सी काली मिर्च डालिये और इसका एक एक चम्मच हर दो घंटे पर लें।

बर्फ
बार-बार उल्टी होना रोकने के लिए बर्फ चूसना हितकारी उपचार है|

नींबू
नींबू का टुकड़ा काले नमक के साथ अपने मुंह में रखने से आपको उल्टी का एहसास नहीं होगा।

शहद
एक ग्लास पानी में शहद मिलाकर पीने से भी उल्टियाँ रुकने में मदद मिलती है।

लहसुन
अगर यात्रा के दौरान आपको उल्टी आती है तो लहसुन की दो कलियां चबाने से आराम मिलेगा।

इलायची
उल्टी जैसे ही महसूस हो, उसी समय दो इलायची निकाल कर खाने से आराम मिलेगा। इससे पेट की एसिडिटी शांत हो जाएगी और खाना हजम होने में भी आसानी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
