Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शरीर की गर्मी दूर करने के आसान उपचार
कभी-कभी आपने महसूस किया होगा कि आपको बिना किसी कारण पसीना आ रहा है और आपका पूरा शरीर मानों तप सा रहा है। ये लक्षण शरीर की गर्मी का होता है।
हमारे शरीर का औसत तापमान लगभग 36.9 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। अगर यह ज्यादा हो जाता है तो इसके कई खतरे भी होते हैं।
READ: गर्मियों में सीने की जलन से ऐसे पाएं राहत
शरीर का तापमान कई कारणों से हो सकता है, जैसे तंग कपड़े पहनना, बहुत ज्यादा कसरत, भारी दवाइयां या फिर धूप में ज्यादा वक्त बिताना आदि... अगर आप बहुत ज्यादा गर्म और मसालेदार भोजन खाते हैं तो उससे दूरी बना लें।
READ: गर्मियों में कैसे रखें अपने पेट को स्वस्थ्य
जंक / फास्ट फूड ना खाएं क्योंकि इसमें काफी ज्यादा तेल की मात्रा होती है। कैफीन और शराब से दूर रहें। कोशिश करें कि आप शाकाहारी भोजन ही करें। शरीर की गर्मी को दूर भगाने के लिये पढ़ें ये उपचार...

अनार का रस
हर सुबह एक गिलास ताजा अनार के रस में बादाम के तेल की कुछ बूँदें मिलाकर पियें।

ठंडे पानी का प्रयोग
एक बाल्टी ठंडे पानी की लें और उसमें अपने पैरों को 10 मिनिट तक डाल कर रखे,। इससे शरीर की गर्मी तुरंत शांत हो जाएगी।

खसखस का सेवन
अच्छा आराम पाने और सामान्य शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए, सोने से पहले, रात के समय एक मुट्ठी भर के खसखस खाएं। खसखस में ओपिएट होता है और इसका बड़ी मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए और न ही बच्चों को दी जानी चाहिए।

मेथी दाना
रोजाना एक चम्मच मेथी के बीज खाएं।

ठंडे दूध का सेवन
ठंडे दूध में एक चम्मच शहद डाले और प्रभावी परिणामों के लिए रोजाना इसका सेवन करें।

चंदन का लेप
पानी या ठंडे दूध के साथ चंदन मिलाएं और अपने माथे और छाती में इसका लेप लगाएं और अधिक से अधिक परिणाम प्राप्त करने के लिए लेप मे गुलाब जल की कुछ बूंदे डालें।

विटामिन सी वाले आहार खाएं
कहा गया है कि सब्ज़ियां, शरीर के तापमान को राहत देने के लिए उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ हैं। जिसमे विटामिन सी की मात्रा उच्च रहे जैसे नींबू, नारंगी,मीठा नीबू आदि।

छाछ पियें
गर्मियों में छाछ पीने के अत्यधिक लाभ है इसमें आवश्यक प्रोबायोटिक्स, खनिज और विटामिन होते है जो की आपके शरीर को उर्जा प्रदान करने में मदद करता है।

नारियल पानी
यह स्वाभाविक रूप से शरीर के तापमान को संतुलित करता है शरीर को पुनः हाइडरेट करने के लिए नारियल पानी का एक गिलास ज़रूर पिए |



Click it and Unblock the Notifications
