Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कान में जमी मैल को साफ करने के 7 घरेलू तरीके
कान में वैक्स का जमना एक प्राकृतिक तरीका है शरीर को बचाने का। यह कानों की नली में आने वाली गंदगी और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है लेकिन ज्यादा वैक्स का भर जाना भी ठीक नहीं है।
इससे कानों से कम सुनाई देने लगता है और कानों में दर्द भी होने लगता है। हमारे कान तब ब्लॉक हो जाते हैं जब मैद कठोरता से जम जाती है और वो अपने आप बाहर नहीं निकल पाती। ऐसे में कई लोग रूई की तीली से या फिर किसी महीन चीज़ से उसे बाहर निकालने की कोशिश करने लगते हैं जो कि घातक हो सकता है।
READ: कान की सफाई के सबसे असरदार तरीके
कानों से मैल साफ करने का एक सबसे अच्छा तरीका है कि नहाने के बाद कान साफ़ करें। इससे काफी आसानी होती है क्योंकि नहाने के बाद वैक्स नर्म हो जाता है। आप की जानकारी के लिये बता दें कि जो लोग बहुत ज्यादा इयरफोन आदि का प्रयोग करते हैं, उनको इसकी ज्यादा समस्या होती है।
आज हम आपको ऐसे आसान से घरेलू तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप कान में जमी मैद यानी वैक्स को आराम से निकाल सकते हैं। जानकारी के लिये पढ़ें हमारा लेख...
कान में मैल होने के संकेत
- कान दर्द
- कान भरा भरा सा लगना
- कानों में आवाज़ आना
- कानों से कम सुनाई देना

1. सैलाइन सल्यूशन
½ कप हल्के गरम पानी में 1 छोटा चम्मच नमक घोल लें। फिर उसमें छोटा सा रूई का टुकड़ा भिगोएं और उसे कानों में निचोड़ दें। कान में पानी अच्छी तरह से चला जाना चाहिये। उसके बाद कान को पलट कर पानी को बाहर निकाल दें।

2. हाइड्रोजन पैराऑक्साइड
हाइड्रोजन पैराऑक्साइड और पानी की एक मात्रा ले कर घोल बनाएं। इस बात का ध्यान रखें कि हाइड्रोजन पैराऑक्साइड की मात्रा 3% से ज्यादा ना हो नहीं तो घातक हो सकता है। अब इसकी कुछ बूंद कानों में डालें और कान में अच्छी तरह से चली जाने दें। उसके बाद कान को पलटें और बाकी का बचा घोल बाहर निकाल दें।

3. बेबी ऑइल
आप चाहें तो कान से गंदगी को निकालने के लिये बेबी ऑइल या फिर मिनरल ऑइल की कुछ बूंदें कानों में डाल सकते हैं। इसके बाद कान में रूई लगा लें जिससे तेल बाहर ना निकले। तेल कान के वैक्स को मुलायम कर देगा जिससे वह आराम से बाहर निकल आएगा।

4. वेनिगर और अल्कोहल
एक मात्रा में वाइट वेनिगर और अल्कोहल मिलाएं। फिर उसकी कुछ बूंदे बंद कानों में डालें।

5. ऑलिव ऑइल
ऑलिव ऑइल की दो तीन बूंदे कानों में डालें, इससे कानों की मैद मुलायम हो जाएगी। ऐसा रात को सोने से पहले करें। 3-4 दिनों तक ऐसा करने से कान बिल्कुल साफ हो जाएगा।

6. गरम पानी
कानों में थोड़ा सा गरम पानी डालें और कुछ सेकंड के लिये ऐसे ही छोड़ दें। फिर इसे बाहर निकाल दें।

7. प्याज
प्याज को बफाकर उसका रस निकाल लें। ड्रॉपर की मदद से इसकी कुछ बूंदें कान में डाल लें।



Click it and Unblock the Notifications
