Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
शर्मनाक शारीरिक समस्याओं से कैसे बचें ?
अपने तन को सवारने के लिए हम कई जतन करते हैं। सर से लेकर पांव तक हम अपने हर अंग को खूबसूरत बनाना चाहते हैं। अपनी मंज़िल तक पहुंचने में हम कुछ हद तक सफल भी हुए हैं। लेकिन फिर भी हमारे शरीर में कुछ ऐसी कमियां हैं जो बेवक्त नज़र आती हैं और हमें शर्मसार कर देती हैं।
विभिन्न प्रकार की अनोखी सेक्स इच्छाएं रखने वाले लोग
हालांकि, इनमें से कुछ समस्याएं इतनी बड़ी नहीं हैं लेकिन हमारे लिए इनका हल ढूढना बहुत जरूरी हो जाता है। इस लेख में आप कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में जानेंगे तथा आपकी मदद के लिए हमने यहां कुछ उपाय भी दिए हैं।

1 शरीर पर ज्यादा बाल होना
एण्ड्रोजन नामक हार्मोन के कारण पुरुषों के शरीर व चेहरे पर बाल होते हैं। अगर महिलों में भी इस हार्मोन का स्रवण बढ़ जाए तो उनके चेहरे पर भी पुरुषों की तरह बाल उगने आरंभ हो जाते हैं। इनकी बढती संख्या चिंता का कारण बन सकती है।
क्या करें: ऐसी स्थिति में घरेलू नस्खों के बजाय एक चिकित्सक की सलाह लें। अतः समस्या के अनुसार आपका इलाज किया जाएगा।

2 हिचकियां
जब हमारा डायाफ्राम अनैच्छिक रूप से सिकुडने लगता है तब हमें हिचकिया आती हैं। हालांकि सामान्य लोग हिचकियों को किसी की याद से जोडते हैं।
क्या करें: ऐसी स्थिति में अपने डायाफ्राम को शांत करने के लिए एक गिलास पानी पिएं या कुछ सेकंडों के लिए अपनी सांस को रोकें और फिर धीरे-धीर सांस लेना आरंभ करें।

3 बार बार गला सूखना
मुंह में बनने वाली लार हमारे मुंह को गीला रखती है तथा बोलने में हमारी मदद करती है। लार की कमी के कारण हमारा गला सूखने लगता है व हमारे मुंह से दुर्गंध आती है।
क्या करें: गला सूखने पर पानी पिएं या चीनी मुक्त च्यूइंग गम चबाएं। सिगरेट व कॉफी के सेवन को कम करें। जरुरत पडने पर चिकित्सक की सलाह भी लें।

4 छींकें
छींक कहीं भी आ सकती है। लेकिन लगातार छींकों का आना सामान्य बात नहीं है। इसका कारण एलर्जी या वायरल संक्रमण हो सकता है।
क्या करें: अपनी एलर्जी के कारण को पहचाने व इसका इलाज कराएं।

5 रूसी
अपने काले कपड़ों पर सफेद दानों के रूप में चमकती रूसी आपको हजारों लोगों के बीच शर्मिंदा करा सकती है। डेड सेल रूसी का कारण हैं व इन डेड सेल से निजात पाने के कई सरल उपाय मौजूद हैं।
क्या करें: नहाने से पहले अपने बालों में नारियल य जैतून का तेल लगाएं व नियमित रूप से अपने बालों को एंटी-डैंड्रफ शैंपू से धोएं। अगर ये नुस्खा आपकी समस्या का समाधान ना बनें तो किसी त्वचा विशेषज्ञ की सहायता लें।

6 पसीना
पसीने से हमारे शरीर के कई विषाक्त पदार्थ प्राकृतिक रूप से बाहर निकल जाते हैं। अगर कुछ घंटों में आपके कपड़े पसीने से तर हो जाते हैं तो इसका कारण आपके पसीने के ग्रंथियों की अति सक्रियता है। इस बहते पसीने से आने वाली बदबू औरों को बहुत परेशान करती है।
क्या करें: इस समस्या से निपटने के लिए आप बेकिंग सोडा व मकई के आटे के मिश्रण का इस्तेमाल करें या फिर डॉक्टर से संपर्क करें।

7 बदबूदार सांस
बदबू चाहे शरीर से आए या मुंह से दोनों ही स्थितियों में परेशानी का कारण बनती है। मौखिक स्वच्छता या जंक फूड आपकी बदबूदार सांसों की वजह हो सकते हैं।
क्या करें: हर रोज दिन में दो बार ब्रश करें। ब्रश करने के बाद तेल से ऑइल-पुलिंग करें या फिर माउथवॉश का इस्तेमाल करें।

8 बदबूदार पैर
जूतों के साथ मोजे पहनने वालों को इस समस्या का सामना करना पड सकता है। पैरों में आने वाला पसीना मोजों में इकट्ठा हो जाता है व जूतों को निकालते ही पैरों की दुर्गंध हवा में फैल जाती है। समस्या तब हाती है जब हमें किसी और के सामने अपने जूते निकालने पडते हैं। अगर ये बदबू आपके पैरों में बस जाए तो पैरों को धोने पर भी इसकी गंध नहीं जाती।
क्या करें: सिंथेटिक की बजाय कॉटन के मोजे पहने। अपने पैरों को नियमित रूप से अच्छे से धोएं। मोजों को पहनने से पहले अपने पैरों पर स्वेदरोधी लगाएं। आप चाहें तो जूतों के बजाय सैंडल्स पहने सकते हैं।

9 मुंहासे
शरीर में हो रहे हार्मोनल परिवर्तन के कारण कई युवाओं को मुंहासों की समस्या होती है। चिकनाहट भरा खाने भी मुंहासों की वजह बन सकता है।
क्या करें: सबसे पहले जंक फूड से परहेज करें व मुंहासों को छेडना छोडें। नियमित रूप से अपने चेहरे को साफ करें व स्क्रबिंग की मदद से मृत त्वचा कोशिकाओं से निजात पाएं। गंभीर स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श करें या हार्मोनल असंतुलन के लिए किसी अन्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।

10 पसीने की बदबू
अक्सर अधिक काम करने पर या कसरत करने पर हमें पसीना आता है। यह पसीना अपने साथ एक अजीब सी बू लेकर आता है। जो आस-पास खडे लोगों को दूर हटने के लिए मजबूर कर देता है।
क्या करें: इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अधिक पानी पिएं, स्वेदरोधक या पाउडर का इस्तेमाल करें व कॉटन के कपडे पहनें।

11 फटे होंठ
गुलाबी होंठ सब को पसंद आते हैं लेकिन फटे हुए गुलबी होंठ किसी को नहीं लुभाते। हवा, धूप व ठंड से आपके होंठ फट सकते हैं व इनका ख्याल रखें।
क्या करें: अपने फटे होठों को मुलायम बनाने के लिए इन पर लिप बाम लगाएं।

12 पीले दांत
पीले दांत आपके चेहरे के मेकअप को भी फीका कर सकते हैं। अगर कोई आपके पीले दांतों के कारण आपको रिजेक्ट कर दे तो क्या हो? चाय, कॉफी व जंक फूड आपके दांतों की चमक को चुरा ले जाते हैं।
क्या करें: दांतों को चमकाने वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें व स्ट्रॉबेरी या बेकिंग सोडा से अपने दांतों को साफ करें। आप चाहें तो दंत चिकित्सक की सहायता से अपने दांतों को पॉलिश कर सकते हैं।

13 पाद
अटपटा खाना या बेवक्त खाना खाने से आपके पेट में गैस बन सकती है। यह गैस पहले आपके पेट में हलचल मचाती है व बाद में सारी सीमाओं को तोड कर बाहर निकल आती है। लाखों लोगों के सामने इसकी आवाज आपको आकर्षण का कैंद्र बना देती है।
क्या करें: अपने खाने को अच्छे से चबाकर खाएं तथा ब्रोकोली, फूलगोभी व फलियों को अपने मेनू से बाहर कर दें।



Click it and Unblock the Notifications