Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ज्यादा एल्कोहल शरीर के लिए किस प्रकार नुकसानकारी है
बिंज ड्रिंकिंग से तात्पर्य एक ही बार में ज्यादा एल्कोहल लेने से है| यह आपके शरीर के लिए हानिकारक है| वयस्क और कम उम्र वाले युवा सब इससे प्रभावित हो सकते हैं|
अलग-अलग देशों में बिंज ड्रिंकिंग की परिभाषा अलग-अलग हो सकती है| हर दो सप्ताह में पांच या इससे ज्यादा ड्रिंक और महिलाओं के लिए चार या इससे ज्यादा ड्रिंक बिंज-ड्रिंक में शामिल है। बिंज ड्रिंक की मात्रा और ज्यादा हो सकती है यदि कोई दो सप्ताह में तीन या इससे ज्यादा बार इतनी ही मात्रा में ड्रिंक लेते हैं।
ज्यादा शराब पीते हैं तो उठाएं ये जोखिम
कई टीन एजर्स अपने साथियों के दबाव में भी ड्रिंक करते हैं। शराब कंपनियां, पब और बार ड्रिंकिंग को मजेदार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपनाती हैं। कुछ लोग काम का तनाव दूर करने के लिए ड्रिंक करते हैं जब कि नशे के आदि होने के कारण इसका सेवन करते हैं।
बिंज ड्रिंकिंग के कई नुकसान हैं। बिंज ड्रिंकिंग के निम्न नुकसान हैं। आइये देखते हैं ...

एल्कोहल के प्रति निर्भरता
यदि कोई व्यक्ति लम्बे समय तक एल्कोहल का सेवन करता है तो उसे इसकी आदत हो जाती है। उन्हें बार बार ड्रिंक करने की इच्छा होती है। उन्हें हर बार पिछली बार से ज्यादा एल्कोहल लेने की इच्छा होती है। एके बाद यदि कोई इसे छोड़ने की कोशिश करता है तो भी काफी मुश्किल होता है। इसलिए बिंज ड्रिंकिंग नुकसानकारी है।

एल्कोहल की विषाक्तता
बिंज ड्रिंकिंग आपके शरीर के लिए इतना नुकसानकारी है कि इससे जान भी जा सकती है। शरीर की सजकता बिंज ड्रिंकिंग से प्रभावित होती है। सांस की समस्या और गलघोट जैसी परेशानियों का कारण भी बनती हैं। गलघोट जैसी समस्या में गले में घुटन जैसी स्थिति पैदा होती है। इससे जान भी जा सकती है।
शार्ट टर्म इफ़ेक्ट
बिंज ड्रिंकिंग के कई शार्ट टर्म इफ़ेक्ट हैं। इससे मांसपेशियों का कार्य प्रभावित होता है। इससे व्यक्ति को धुंधला दिखना या डबल विज़न जैसी बीमारियां होती हैं और शरीर का तापमान भी गिर जाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ज्यादा मात्रा में एल्कोहल लेने से व्यक्ति सही निर्णय भी नहीं ले पाता है और इससे वह अपराध भी कर बैठता है।

लॉन्ग टर्म इफ़ेक्ट
बिंज ड्रिंकिंग के कई लॉन्ग टर्म इफ़ेक्ट भी हैं। लगातार और ज्यादा मात्रा में ड्रिंकिंग से शरीर के अंग भी प्रभावित होते हैं। लिवर सिरॉसिस और किडनी ख़राब होना जैसी समस्याएं भी इससे होती हैं । पेट का कैंसर और बांझपन आदि इसके अलग प्रभाव हैं। बिंज ड्रिंकिंग से खोपड़ी की मांसपेशियां भी क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।
अन्य नुकसान
ड्रिंक करके ड्राइव करना बहुत खतरनाक है। अधिकतर दुर्घटनाएं इसके कारण ही होती हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह नुकसानकारी है। यह होने वाले बच्चे में कई परेशानियां पैदा कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार एल्कोहल के सेवन से व्यक्ति का जीवन के प्रति लगाव भी नहीं रहता है जिससे तनाव की स्थिति पैदा होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
