अपनी पेशाब कैसे रोकें (ब्‍लेडर बेसिक)

By Super

आप एक बहुत जरूरी मीटिंग है, एसी फुल पर चल रहा है और आपको जोरों की पेशाब आई। लेकिन आप पेशाब करने के लिए जा नहीं सकते हैं, ऐसे में आपको समझ नहीं आता है कि क्‍या किया जाएं।

ऐसा कई लोगों के साथ हजारों बार होता है जब उन्‍हे लगता है कि उन्‍हे जोर की पेशाब आई है और वह करने नहीं जा पाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे कि आपको पेशाब रोकने में कुछ हद आसानी होगी।

 How to hold your pee (Bladder basics)

1. यूथेरिया का बंद करना: अगर आपको जोरों की पेशाब आई है तो अपने यूथेरिया को स्‍वत: बंद कर लें। इसके लिए आपको अपनी सांसों को होल्‍ड रखना होगा।

2. अपनी स्थिति बदलें: पेशाब लगने पर आप जिस पोज़ में बैठे हैं, वह स्थिति बदल लें। इससे आपको कुछ देर के लिए राहत मिलेगी।

बार बार पेशाब आने की समस्‍या को दूर करे ये घरेलू उपचार

3. खड़े हों, तो पैर क्रॉस कर लें: अगर आपको खड़े होना है तो अपने पैरों को क्रॉस करके खड़े हों। इससे काफी राहत मिलती है।

4. ज्‍यादा से ज्‍यादा पैर फैलाएं: जोरों की पेशाब आने पर अपनी दोनों टांगों को संभव रूप में फैला लें। इससे आपको आसानी होगी और पेट में दर्द भी नहीं होगा।

5. सीधा बैठ जाएं: पेशाब लगने पर अपनीे शरीर के ऊपरी हिस्‍से को सीधा रखें, पीठ को ज्‍यादा मूव न कराएं। पेट पर जोर न पड़ने दें, इससे आराम मिलेगा।

6.गर्मी लाएं: कई बार ठंड की वजह से भी पेशाब आती है, इसलिए शरीर में गर्मी लाएं।

7. कम से कम पानी पिएं: अगर आपको लम्‍बा सफर करना है और ज्‍यादा पेशाब आती है तो आप कम से कम पानी पिएं और खुद को दिक्‍कत होने से बचाएं।

8. पेट फट नहीं जाएगा: आप ध्‍यान रखें कि पेट दर्द होता है लेकिन पेशाब रोकने से पेट कभी फटता नहीं है। ऐसा सोचकर आप पेशाब को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

9. ध्‍यान हटाएं: जब भी ज्‍यादा जोर की पेशाब आएं और आपको कहीं कोई जगह न मिल रही हो या स्थितियां वैसी न हों, तो अपना ध्‍यान भटकाएं।

10. हंसे नहीं: जब भी पेशाब लगी हो, तो हंसे नहीं और न ही ज्‍यादा उछले या कूदें। इससे ब्‍लेडर पर जोर पड़ता है और पेशाब छूट जाने का डर रहता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion