Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें टूथब्रश की साफ-सफाई के कुछ जरुरी नियम

हमारी मुस्कुराहट हमेशा अच्छी बनी रहें इसके लिए हमारे दांतों का स्वस्थ रखना जरुरी है और इसमें टूथब्रश बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। टूथब्रश हमारे दांतों को साफ़ करता है साथ ही दांतों पर जमा प्लाक भी हटाता है।
इसलिए जरुरी है कि आप सही टूथब्रश का इस्तेमाल करें ताकि आपको दांतों से संबंधित परेशानी ना हो। जब आप अपने दांत साफ़ करते हैं तो आपके मुंह के वायरस और बैक्टीरिया आपके टूथब्रश पर लग जाते हैं, और अगर टूथब्रश सही से साफ़ ना किया जाए तो यही बैक्टीरिया वापस मुंह में जाके आपके दांतों और मसूड़ा को नुक्सान पंहुचा सकते हैं।
READ: जानिये टूथब्रश की गंदी सच्चाई
साथ ही इससे आपको दांतों से संबंधित परेशानियां होनी शुरू हो जाती हैं, जैसे दांतों में कीड़े लगना, मसूड़ों से खून आना और मुंह से बदबू आना। इसलिए यह जरुरी हैं कि आप अपना टूथब्रश साफ़ रखें और समय समय पर उसे बदलते रहें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान से तरीके बताने जा रहें हैं जिससे आप आपने टूथब्रश को साफ़ रख सकते हैं।

नियम नंबर एक
टूथब्रश को कभी भी किसी बंद कंटेनर में ना रखें। इससे उसमें नमी बनी रहती है जिसकी वजह से उसमें कीटाणु पनपने लगते हैं।

नियम नंबर दो
टूथब्रश को सीधा खडा कर के रखें, इससे ब्रश पर जमा पानी नीचे गिर जाता है और टूथब्रश एक दम सूख जाता है। इससे नमी से पैदा होने वाले कीटाणु नहीं होते। यही नहीं अगर आप अपना टूथब्रश नीचे की तरफ रखते हैं तो भी उसमें मैल जमा होने लगता है।

नियम नंबर तीन
टूथब्रश को शौचालय से कम से कम 2 फीट की दूरी पर रखें, क्योंकि फ्लश करते वक़्त पानी में मौजूद बैक्टीरिया हवा के दृारा पूरे बाथरूम में फैल जाते हैं, जो कि आपके टूथब्रश पर भ जा चिपकते हैं।

नियम नंबर चार
अपने टूथब्रश होल्डर को हफ्ते में एक बार जरूर साफ़ करें। इससे होल्डर में जमे बैक्टीरिया आपके ब्रश में नहीं जाएंगे। ब्रश होल्डर का निचला हिस्सा जरूर साफ़ करें।

नियम नंबर पांच
कोशिश करें कि घर के सदस्यों के टूथब्रश एक दूसरे के साथ संपर्क में ना आएं। अगर आप ने एक कंटेनर में कई टूथब्रश रख रहें हैं तो यह ध्यान रखें कि वे आपस में ना छुएं। इससे एक टूथब्रश के बैक्टीरिया आसानी से दूसरे टूथब्रश में चले जाते हैं।

नियम नंबर छे
ब्रश करने के बाद टूथब्रश को अच्छे से हिला कर सुखा लें। क्योंकि जितना गीला टूथब्रश होगा उतना ही कीटाणु पनपने का खतरा बढ़ जाता है।

नियम नंबर सात
अपने टूथब्रश को हर 3-4 महीने के बाद बदल दें, और अगर ब्रिसल ज्यादा जल्दी ख़राब हो रहें हैं तो जल्दी बदल दें। बच्चों के टूथब्रश जल्दी बदलें क्योंकि बच्चे अपने टूथब्रश का सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
