Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें, दिन भर में आपको कितनी बार अपने हाथ धोने चाहिये
क्या आप जानते हैं कि इस दौरान आपके हाथों पर लगभग पांच हजार रोगाणु मौजूद हैं? जी हां, लेकिन आप उन्हें अपनी आंखों से देख नहीं सकते इसलिये आप उनके बारे में चिंतित नहीं हैं। पर हमें विश्वास है कि अगर आप उन्हें देख पाते तो, आप दिन भर में लगभग 20 बार अपने हाथों को जरुर धोते।
READ: ऐसे धोएं सही प्रकार से हाथ
आपको अपने हाथों को दिन में तीन बार जरुर धोने चाहिये, भले ही आपने कोई गंदी चीज़ छुई हो या नहीं। आप रोगाणुओं को देख नहीं सकते तो इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वो आपकी हथेलियों पर मौजूद नहीं हैं।
READ: जानें लवमेकिंग के पहले और बाद के 12 स्वच्छता नियम
अगर आपको अपनी सेहत के बारे में थोड़ी सी भी चिंता है तो, नीचे दिये गए इन 8 कामों को करने के बाद अपने हाथों को साबुन से धोना बिल्कुल भी ना भूलें।

खाने से पहले
खाने से पहले हाथों को धोना ना भूलें नहीं तो चॉकलेट की एक बाइट के साथ आपके हाथों में लगे कीटाणु आपके मुंह दृारा पेट में जा सकते हैं और आप बीमार पड़ सकते है।

खाना पकाने से पहले
क्या आप चाहते हैं कि आप जो कुछ भी अपने परिवार के लिये पका रही हैं, उसमें कीटाणुओं का वास हो? अगर नहीं तो अपने हाथों को साबुन से धोना ना भूलें।

बाथरूम से आने के बाद
मल त्यागने से पहले या फिर पेशाब करने के बाद अपने हाथों को केवल पानी भर से नहीं बल्कि साबुन से धोना न भूलें। बाथरूम का दरवाजा, नल, फर्श, टिशू या फिर सिंक आदि में काफी सारे कीटाणु होते हैं।

छींकने और नाक साफ करने के बाद
जब आप बीमार पड़ते हैं तो इसका मतलब है कि बैक्टीरिया और वायरस ने आपके इम्यून सिस्टम पर आक्रमण कर दिया होता है। जितनी बार भी आप छींकते, खांसते या नाक साफ करते हैं, उतनी ही बार कीटाणु आपके आस पास फैलते हैं, जिनसे दूसरों को खतरा रहता है।

घर का कूंड़ा फेंकने के बाद
कूंडे़ में दुनिया भर के कीटाणुओं का वास रहता है, जो आपको बीमार कर सकता है। भले ही आपने कूंडे को सीधे तौर पर ना भी छुआ हो लेकिन कूंडे़ की पन्नी या फिर जिसमें आप कूंडा डालते हैं, वह कीटाणुओं से भरा रहता है। इसलिये हाथ धोना तो बनता ही है।

डाइपर बदलने के बाद या फिर बच्चे को बाथरूम करवाने के बाद
अपने बच्चे का डाइपर चेंज करने के बाद या फिर उसे पॉटी करवाने के बाद अपने हाथों को जरुर साबुन से धोएं। ये सभी चीज़ें गंदगी का भंडार हैं।

पालतू जानवरों को छूने के बाद
पालतू जानवरों के शरीर में अन्य प्रकार के रोगाणु होते हैं इसलिये अपने हाथों को जब भी उनके शरीर पर सहलाएं तो, हाथों को धोना ना भूलें।

बीमार व्यक्ति के पास जाने के बाद
अगर आप अपने किसी बीमार दोस्त या परिवार के सदस्य से मिल कर घर वापस आ जाएं तो, ना केवल अपने हाथों को ही धोएं बल्कि अच्छा होगा कि आप नहा लें। इससे रोगाणु आपके घर में नहीं फैलेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
