Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
गर्मी में डिहाइड्रेशन से कैसे बचें
(आईएएनएस/आईपीएन)। बढ़ती गर्मी, सूरज की तपिश और उमस लोगों को बदहजमी और डिहाइड्रेशन का शिकार बना रही है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि अपने खाने-पीने की आदतों पर विशेष ध्यान दें, ताकि चिलचिलाती धूप में भी शरीर में 'इम्युनिटी' बनी रहे।
न्यूट्रिशियन अंकिता मेहरा कहती हैं कि गर्मियों में मानव शरीर से पसीना अधिक निकलने के कारण 'इलेक्ट्रोलाइट' असंतुलित हो जाता है। इसलिए खाने से पहले फल और सब्जी की तासीर जान लेना जरूरी है। यदि इस बात का ध्यान नहीं रखा गया और गर्म तासीर वाले फलों को सेवन किया गया तो उससे शरीर में विभिन्न बीमारियां हो सकती हैं।
READ: गर्मियों में जरुर खाएं ये 10 सेहतमंद सब्जियां
अंकिता का कहना है कि वर्किंग लोगों के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए रखना और भी जरूरी है, क्योंकि उन्हें दिनभर बाहरी माहौल में रहना है। उन्होंने कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए लोगों को गर्मी में नाश्ते में दूध, सभी फ्रूटशेक्स, जूस, फल, स्प्राउट्स, ऑट्स, पोहा आदि लेना चाहिए।
वहीं लंच में दालों को प्रमुखता से शामिल करें। इसके साथ आप इसमें सीजनल हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे बींस आदि, दो या तीन चपाती और भरपूर सलाद लें।
READ: शरीर की गर्मी दूर करने के आसान उपचार
उन्होंने कहा कि डिनर में इस बात का ध्यान रखा जाए के रात को भारी और ज्यादा खाना न खाएं। रात के खाने में रेशेदार सब्जी, दो चपाती और सलाद ले सकती हैं। यदि रोटी खाने का मन न हो तो आप खिचड़ी खा सकते हैं।

क्या करें :
* ग्रीन टी और कोल्ड कॉफी लें

क्या करें :
* हल्का खाना खाएं

क्या करें :
* मौसमी फल जैसे- तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा आदि को प्रमुखता दें

क्या करें :
* रेशेदार खाद्य पदार्थ खाएं

क्या करें :
* भोजन के बीच में लंबा गैप न होने दें

क्या करें :
* बदहजमी होने पर घर में बने नींबू पानी और पुदीना पानी पीएं

क्या करें :
* पानी अधिक मात्रा में पीएं

क्या करें :
* बाजार के पेय पदार्थो की बजाय दही, सत्तू, शिकंजी, नारियल पानी लस्सी आदि को प्रमुखता दें

क्या न करें :
* तले-भुने खाने से परहेज करें

क्या न करें :
* गर्म तासीर वाले फल जैसे चेरी, आडु, अमरूद न खाएं

क्या न करें :
* लंच में ले जाए गए टिफिन को पांच से छह घंटे के अंदर खा लें, क्योंकि इससे ज्यादा समय पैक रहने से इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं

क्या न करें :
* चाय और हॉट कॉफी से परहेज करें

क्या न करें :
* ज्यादातर ड्राइफ्रूट्स में वसा अधिक होती है, इसलिए गर्मियों में इन्हें कम खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
