Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
सुबह होने वाले भयंकर माइग्रेन सिरदर्द से कैसे बचें?
सुबह का माइग्रेन एक बुरे सपने की तरह हो सकता है| जिनको अर्ली मॉर्निंग माइग्रेन की समस्या है सुबह उठते ही सिरदर्द का सामना करना इन लोगों के लिए आम होता है|
माइग्रेन से राहत दिलाने वाले योग के 8 आसन
हालांकि यह खुमार या नशे की तरह है लेकिन यह उन लोगों को भी होता है जो ड्रिंक नहीं करते हैं| ज्यादा सोना भी स्वास्थ्य के लिए खराब है| कुछ दवाइयों से भी इस तरह का सिरदर्द होता है|
माइग्रेन के सिरदर्द के उपचार
शरीर में उस समय कुछ केमिकल्स की कमी भी सुबह के सिरदर्द का कारण बनती है| खास तौर पर सुबह के समय दिन के और किसी समय की अपेक्षा शरीर में पेन किलर मैकेनिज्म (दर्द निवारक तत्व) की कमी होती है, इससे भी यह दर्द होता है| इस प्रकार इस तरह के सिरदर्द के कई कारण हैं|

कैफीन
इससे बचने का सबसे सही तरीका है कि आप कॉफ़ी या अन्य कैफीन उत्पाद का सेवन बंद कर दें| यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो अपना कप आधा कर दें|

तनाव ना लें
यदि आपका सिरदर्द तनाव के कारण होता है तो तनाव लेना बंद कर दें| तनाव के साथ ना सोएं| सोते समय समस्याओं को बैडरूम के बाहर ही छोड़ दें और खुले दिमाग से सोएं|

पूरी नींद ना लेना
सही ना सो पाना भी इसका कारण बनता है| एक निश्चित समय पर सोएं और निश्चित समय पर उठें| इस सिरदर्द से बचने के लिए छुट्टी वाले दिन भी सही समय पर सोये और सही समय पर उठें|

औरों से टकराव
दुसरे लोगों से टकराव और भिड़ना भी आपके लिए सही नहीं है| यदि आप भी दूसरों के मामलों में पड़ते हैं तो अपने शरीर को सही रखने के लिए ऐसा कम से कम करें|

हार्मोन परिवर्तन और कुछ खाद्य पदार्थ
हार्मोन परिवर्तन और खाने पीने में बदलाव भी इस सिरदर्द का कारण बनता है| यदि आपके मामले में ऐसा ही है तो डॉक्टर से सलाह लें कि आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं|

पानी
सुबह के सिरदर्द से बचने के लिए खूब पानी पियें और अपने आपको हाइड्रेटिड रखें|



Click it and Unblock the Notifications
