Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
सावधान! गर्मियों में हो सकती हैं आपको ये बीमारियां
गर्मी आते ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इन बीमारियों का सीधा संबन्ध हमारे खाने पीने की आदतों से जुड़ा हुआ है। गर्मियों में नमी बढ़ जाती है जिस कारण वातावरण में अनेको प्रकार के संक्रमण बड़ी तेजी के साथ फैलने लगते हैं।
गर्मियों में बीमारियों से बचने का अच्छा तरीका है कि आप खूब सारा पानी पियें। इससे आपका शरीर हमेशा हाइड्रेट रहेगा और शरीर में जितनी भी गंदगी होगी वह बाहर निकल जाएगी।
हम चाहते हैं कि आप इस गर्मी मजे ले कर बिताएं और हमेशा स्वस्थ्य रहें इसलिये हम आपके सामने ले कर आए हैं कुछ आम सी गर्मियों की बीमारियों की जानकारी और उनसे बचने के उपाय।

1. हीट स्ट्रोक
हीट स्ट्रोक तेज गर्मी की वजह से होता है। इसमें इंसान की जान भी जा सकती है। तेज धूप और गर्मी में चक्कर आने लगना, उल्टी के लक्षण होना, रक्तचाप एकाएक कम हो जाना, तेज बुखार होना आदि हीट स्ट्रोक के लक्षण है। इस बीमारी से बचने के लिये कड़ी धूप में निकलने से पहले सिर को ढंक लें, ढीले कपड़े पहने और ढेर सारा पानी पियें।
MUST READ: आयुर्वेदिक तरीके से लड़े हीट स्ट्रोक सेः डॉ प्रताप चैहान
2. खसरा
खसरे को अंग्रेज़ी में मीज़ल्स भी कहते हैं। यह बीमारी सांस के माध्यम से फैलती है। यह बीमारी पैरामायोक्सो नामक वाइरस से फैलती है जो कि गर्मियों में काफी तेजी से फैलता है। खसरे के खास लक्षणों में शरीर पर छोटे छोटे लाल रंग के दाने, बुखार, खांसी, नाक बहना और आंखों का लाल होना शामिल है। बुखार 40°C(104°F) तक पहुंच सकता है। यह बीमारी छोटे बच्चों को ज्यादा होती है।

3. चेचक
चिकन पॉक्स, जिसे हम छोटी माता के नाम से भी जानते हैं, गर्मियों में बड़ी तेजी के साथ फैलती है। चिकन पॉक्स बहुत ही संक्रामक होती है जो कि संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से तुरंत ही लग जाती है। इस बीमारी के रोगी को सिरदर्द, बुखार, नाक बहना, शरीर पर पानी भरे दाने होना लक्षण के रूप में दिखाई देते हैं। अगर आपको एक बार चिकन पॉक्स हो चुका है तो वह दुबारा नहीं होगा।
MUST READ: चिकन पॉक्स को रोकने के असरदार तरीके
4. पीलिया
पीलिया को हैपेटाइटिस A या जोन्डिस कहते हें। यह रोग वाइरस से होता है। इस रोग में रोगी की आंखे व नाखून पीले दिखाई देने लगते हैं और पेशाब भी पीले रंग की होने लगती है। यह रोग गंदे पानी और खाने से फैलता है।

5. फूड प्वाइजनिंग
गंदा पानी और बाहर का खुला या गंदा खाने से पेट में संक्रमण और फूड प्वाइजनिंग होने का खतरा अधिक रहता है। अगर फूड प्वाइजनिंग ज्यादा हो गई तो रोगी को डायरिया और उल्टी होने लगेगी। इससे जान भी जा सकती है।
MUST READ: फूड प्वाइजनिंग के दौरान खाएं ये आहार
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications