Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
मेनोपॉज डाइट: क्या खाएं और क्या नहीं
मेनोपॉज, काफी दिक्कत भरा फेज़ होता है, इस दौरान शरीर कई प्रक्रियाओं से होकर गुजरता है और आपके स्वास्थ और मूड पर काफी फर्क पड़ता है।
आइए आज हम मेनोपॉज चरण के बारे में बात करते हैं कि इस दौरान हर महिला को अपने ऊपर किस प्रकार ध्यान देना चाहिए। कई बार महिलाओं को इस समय से बाहर आने में काफी दिक्कत होती है।
READ: महिलाओं को जरुर पता होनी चाहिये मेनोपॉज से जुड़ी ये जरुरी बातें
आपके शरीर को लम्बे समय से पीरियड्स की आदत हो जाती है, ऐसे में मेनोपॉज में स्टॉप लगना शुरू हो जाता है और बॉडी में फिर से हारमोनल चेंज होने लगते हैं जिसके कारण सोच और समझ पर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
मेनोपॉज के लिए कुछ स्पेशल टिप्स:

फाइबर लें: अगर आप मेनोपॉज के दौरान पेट में बहुत दर्द रहता है और कब्ज की शिकायत भी है तो अपनी खुराक में फाइबर की मात्रा बढ़ा दें। सलाद का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बहुत ज्यादा दर्द होने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें।

पर्याप्त पानी पिएं: दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, इससे पेट में होने वाली समस्याएं दूर होगी। शराब का सेवन कतई न करें। धूम्रपान करने से बचें। आप चाहें तो दिन में एक-दो बार कॉफी या चाय पी सकती हैं, इससे ज्यादा न लें।

खाना न छोडें: दर्द होने पर खाना खाना न बंद कर दें। कई बार वजन बढ़ने की समस्या आती है, ऐसे में महिलाएं खाना नहीं खाती है उन्हे लगता है ज्यादा खाने से उनका वजन बढ़ रहा है बल्कि उसके पीछे वजह दूसरी होती है। इसलिए, सही समय पर उचित खुराक लें।

कैल्शियम से भरपूर खुराक लें: अपनी खुराक में कैल्शियम की भरपूर मात्रा लें। इससे आपको मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी।
टहलें या काम करें: मेनोपॉज के दौरान एकदम न बैठ जाएं। काम करें, रूटीनवर्क अच्छी तरह करें और हर दिन थोड़ा समय टहलने पर दें। सुबह और शाम, समय निकालकर कम से कम 10 मिनट टहलें।

ध्यान लगाएं या सांस सम्बंधी एक्सरसाइज करें: जिन महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान नींद नहीं आती है, वे ध्यान लगाएं और सांस सम्बंधी एक्सरसाइज करें। इससे उन्हे राहत मिलेगी। सोने से पहले कैफीन यानि चाय या कॉफी न लें। दिमाग को काबू में रखें न कि खुद दिमाग में काबू में आ जाएं। सकारात्मक सोचें, परिवार को समय दें। खुद को ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
