Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
यौन हॉर्मोस से महिलाओं में एलर्जी का खतरा
(आईएएनएस)| महिला यौन हॉर्मोन एस्ट्रोजंस महिलाओं में एलर्जी प्रतिक्रियाओं को बढ़ाकर उन्हें जानलेवा स्तर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।
अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इनफेक्शियस डिजीजेज के एक अध्ययन के हवाले से टेलीग्राफ ने एक रपट में कहा है, "एलर्जी प्रतिक्रियाओं के प्रति महिलाएं ज्यादा संवेदनशील होती हैं, क्योंकि महिला यौन हॉर्मोन इस स्थिति को और बद्तर कर देता है।"

इसी तरह की एक स्थिति एनफाइलैक्सिस है, जो एलर्जी प्रतिक्रिया है और खाद्य पदार्थ, दवा या कीड़ों के काटने से होता है। शोध के दौरान मादा चूहे में एनाफाइलैक्टिक प्रतिक्रियाएं बेहद खतरनाक ढंग से हुईं।
READ: जानिये क्यों है एस्ट्रोजन एक औरत का सबसे अच्छा साथी
दरअसल, एस्ट्रोजन रक्त नलिकाओं को प्रभावित करता है, जो उस एंजाइम के स्तर व सक्रियता को बढ़ाती है, जो एनाफाइलैक्सिस के कुछ लक्षणों का कारण होता है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक, जब मादा चूहे को एस्ट्रोजन ब्लॉकिंग ट्रीटमेंट दिया जाता है, तो उनकी एलर्जी प्रतिक्रियाएं बेहद कम हो जाती हैं। यह अध्ययन पत्रिका 'द जर्नल ऑफ एलर्जी एंड क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
