Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
बेड से उठते ही क्यूं होता है कमर में दर्द, जानें कारण
अक्सर लोगों को सुबह उठते ही पीठ दर्द होना शुरु हो जाता है, जो कि या तो 30 मिनट में ठीक हो जाता है या फिर पूरे दिन बना रहता है। पीठ दर्द एक ऐसा दर्द है जो हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी पर सबसे ज्यादा असर डालता है। ऐसे में आप ना ठीक से चल पाते हैं और ना ही बैठ पाते हैं।
अगर बैक पेन होता है तो अपनाइये ये सिंपल टिप्स
अगर आपको भी सुबह उठते ही पीठदर्द झेलना पड़ता है तो उसके पीछे छुपे कारण को ढूंढिये। हो सकता है कि पीठदर्द सही प्रकार के गद्दे पर ना सोने की वजह से होता हो या फिर यह गठिया की शुरुआत हो। कारण कुछ भी हो सकता है इसलिये आप आर्टिकल में नीचे दिये गए बिंदुओं को जरुर पढ़ें।

पीठ दर्द का कारण
1. अपने गद्दे को बदलें
अपने गद्दे को परखें और देखें कि क्या आपका गद्दा आपको पूरा सपोर्ट दे रहा है या नहीं। कमर दर्द के लिये हमेशा कठोर गद्दे का ही चुनाव करें, इससे बैक को पूरा सपोर्ट मिलता है।
2. सोने की पोजिशन
अगर आप अपने मुंह को नीचे दबा कर यानी की पेट के बल सोते हैं तो आपको पीठ दर्द होने का चांस हो सकता है। आरामदायक पोजिशन के लिये तकिये का प्रयोग करें।
3. मोटापा भी हो सकता है कारण
आपका अतिरिक्त वजन रीढ़ की हड्डी पर दबाव डालता है इसलिये हमेशा अपना वजन नियंत्रित कर के रखें।
4. धूम्रपान
सुबह के समय जब बैक पेन होता है तो उसकी सबसे अहम वजह होती है बैक का टिशू डैमेज होना जो कि अक्सर स्मोकिंग की वजह से होता है। जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनकी लाइफस्टाइल अनहेल्दी होती है।
5. दवाइयों का सेवन
लंबे समय से दवाइयों के सेवन से हड्डियां कमजोर पड़ जाती हैं जिसकी वजह से बैक पेन सुबह हो सकता है।
6. गठिया
चलने पर पीठ दर्द या फिर जोड़ों में दर्द होना गठिया की शुरुआत हो सकती है। अगर शरीर में दर्द और कड़ापन बिस्तर से उठने के 30 मिनट तक बना रहता है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
