Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
क्या मासिक धर्म के दौरान व्यायाम करना चाहिए
बहुत से लोग ऐसा कहते हैं कि मासिक धर्म के दौरान आपको आराम करना चाहिए तथा व्यायाम नहीं करना चाहिए। क्या वास्तव में यह सच है? सच यह है कि मासिक धर्म के दौरान कसरत करने का केवल एक नियम है: अपने मन की बात सुनें। यदि आपको बहुत अधिक तकलीफ है तो अपने शरीर की बात सुनें तथा आराम करें।
MUST READ: मासिक धर्म से संबंधित साफ-सफाई के 10 टिप्स
क्या मासिक धर्म के दौरान व्यायाम करना सुरक्षित है?
मासिक धर्म के दौरान व्यायाम करना तब तक सुरक्षित है जब तक आप बहुत अधिक मेहनत नहीं करते। यह न केवल सुरक्षित है बल्कि ऐसा देखा गया है कि इसके कारण पीएमएस के लक्षण कम हो जाते हैं तथा मासिक चक्र के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।

अमेरिकन कॉंग्रेस ऑफ आब्स्टट्रिशन एंड गाइनकालॉजिस्ट के अनुसार कार्डियो व्यायाम जैसे वॉकिंग, एरोबिक्स और डांसिंग से पीएमएस के लक्षण कम होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप व्यायाम करते हैं तो आपका शरीर एंड्रोफिन नामक हार्मोन स्त्रावित करता है जो तनाव, मरोड़, सिरदर्द और मासिक धर्म के कारण होने वाले दर्द से राहत पहुंचाने में सहायक होता है।
MUST READ: महिलाओं को जरुर पता होने चाहिये गर्भाशय कैंसर के ये लक्षण
बहुत अधिक कठिन व्यायाम न करें।
मासिक धर्म के दौरान आपको आवश्यकता से अधिक मेहनत नहीं करनी चाहिए। यह सीमा व्यक्ति दर व्यक्ति बदलती है। मासिक धर्म के दौरान प्रत्येक महिला के दर्द और असुविधा का अलग अलग स्तर होता है, अत: प्रत्येक महिला को उतना ही व्यायाम करना चाहिए जितना वह सहन कर सकती है।

मासिक धर्म के दौरान कौन से व्यायाम करने चाहिए?
व्यायाम करने से हलके दर्द से आराम मिलता है; परन्तु यदि आपको दर्द या ऐंठन बहुत अधिक है तो ज़बरदस्ती व्यायाम न करें। यहाँ आपके लिए कुछ व्यायाम बताए गए हैं जो मासिक धर्म के दौरान किये जा सकते हैं।
- वॉकिंग
- एरोबिक्स
- स्ट्रेचिंग
- हलके वज़न वाले व्यायाम
- आराम के लिए सरल योग स्ट्रेचिंग
मासिक धर्म के दौरान आपको कौन से व्यायाम नहीं करने चाहिए?
मासिक धर्म के दौरान आपको बहुत अधिक तीव्रता वाले, विलोम मुद्राएँ और अधिक वज़न उठाने वाले व्यायाम नहीं करने चाहिए। यहाँ कुछ व्यायाम बताए गए हैं जो आपको मासिक धर्म के दौरान नहीं करने चाहिए।
MUST READ: क्या पीरियड्स के समय योगा किया जाना चाहिये?

- योग की कुछ आसन जैसे कंधों पर खड़ा होना, सिर पर खड़ा होना, हल मुद्रा (हलासन) तथा अन्य कई मुद्राएँ जिनके कारण आप किसी भी प्रकार की असुविधा महसूस करते हैं।
- हेवी वेट ट्रेनिंग
- डैडलिफ्ट मैक्स
- बारबेल स्क्वाट
- स्प्रिंट्स
- बॉक्स जंप्स
अंतिम सन्देश:
मासिक धर्म के दौरान व्यायाम करने का केवल एक नियम है: अपने मन की बात सुनें। यदि आपको बहुत अधिक दर्द है तो अपने शरीर की बात सुनें तथा आराम करें। व्यायाम करें परन्तु बहुत अधिक मेहनत न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications