Latest Updates
-
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर
हर आदमी को पता होने चाहिये प्रोस्टेट कैंसर के ये 5 लक्षण
प्रोस्टेट कैंसर का करीब एक तिहार्इ 65 साल से अधिक उम्र के पुरुषों में पाया जाता है। प्रोस्टेट कैंसर को "साइलेंट किलर" के नाम से भी जाना जाता है। यह कैंसर पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि में होता है।
READ: प्रोस्टेट ग्रंथि को बढ़ने से रोकने के 9 तरीके
प्रोस्टेट एक ग्रंथि है जो वीर्य को बनाने में मदद करता है। वीर्य वह तरल है जिसमें शुक्राणु होते हैं। प्रोस्टेट उस नली से जुड़ी होती है जो मूत्राशय से मूत्र को शरीर से बाहर निकालता है।
READ: क्या है इरेक्टाइल डिसफंक्शन की खास वजह
एक युवा आदमी का प्रोस्टेट लगभग एक अखरोट के आकार का होता है। यह उम्र बढ़ने के साथ-साथ धीरे-धीरे बड़ा होता जाता है। बहुत बड़ा हो जाने पर यह समस्याएं पैदा कर सकता है।
प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों का अगर शुरुआती दौर में ही पता चल जाए तो इसकी रोकथाम में आसानी होती है। प्रोस्टेट कैंसर का सबसे आम लक्षण है कि पेशाब रूक रूक कर आती है और उसमें खून भी निकलता है। अगर आपको इसके अन्य लक्षणों के बारे में जानकारी चाहिये तो पढे़ं हमारा पूरा लेख...

पेशाब में रक्त या सीमन आना
प्रोस्टेट ग्रंथि में खून की धमनियां डैमेज होने के कारण ब्लीडिंग होने लगती है। अगर पेशाब में रक्त या सीमन आने लगे तो तुंरत डॉक्टर के पास जाएं।

पेशाब त्यागने में परेशानी
मूत्र त्यागने के बाद भी मूत्र का टपकना, यहां तक कि मूत्र त्यागने के बाद भी यह महसूस होना कि मूत्राशय पूरी तरह से खाली नहीं हुआ है, रात में बार-बार मूत्र त्यागना, मूत्र त्यागते समय रुक-रुक कर मूत्र का निकलना आम लक्षण है।

कमर में दर्द
कमर के नीचे के हिस्से में बहुत दर्द होना, कुल्हों, जांघ के ऊपरी हिस्सों या पेलिवस में दर्द या जकड़न।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन
दर्दनाक स्खलन और इरेक्टाइल डिसफंक्शन की बीमारी अगर साथ-साथ हो तो, यह कैंसर का लक्षण है।

जलन होना
पेशाब करते वक्त अगर तेज जलन महसूस हो पेशाब करने में समस्या आए तो उसे नार्मल ना समझें।



Click it and Unblock the Notifications
