Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
लंबे समय तक बैठना या खड़े रहना, स्वास्थ्य के लिये हानिकारक
(आईएएनएस)| स्वस्थ रहने के लिए कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को कम से कम रोजाना दो घंटे तक खड़े रहना चाहिए। यह दिशानिर्देश स्पोर्ट्स मेडिसिन ब्रिटिश जनरल में प्रकाशित की गई है।
लेकिन कार्यालय में ही क्यों?
कार्यालय से घर जाते समय, मेट्रो ट्रेन या बस में खड़े रहना काफी है? क्या कार्यालय में जो व्यक्ति खड़ा होगा उसे ही स्वास्थ्य लाभ होगा?
नई दिल्ली के आर.के. सिंघल ने आईएएनएस को बताया, "यह साबित हो गया है कि खड़े रहना बैठने की तुलना में ज्यादा कैलोरी कम करता है, जब हम ऑफिस या मेट्रो ट्रेन में खड़े होते हैं तो हमारे सभी अंग सक्रिय होते हैं।
READ MORE: कम्प्यूटर पर बैठने का सही पॉस्चर
इसलिए बैठने की तुलना में खड़े रहने की स्थिति में कैलोरी ज्यादा कम होती है।" खड़े रहने के अतिरिक्त आप कार्यालय में थोड़ा पैदल भी चल सकते हैं जिससे और भी ज्यादा कैलोरी कम होगी, क्योंकि मेट्रो में चलना मुमकिन नहीं है।

तो खड़े रहने से कैलोरी कैसे कम होती है?
अमेरिकन काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार -चुपचाप खड़ा 68 किलो का व्यक्ति एक घंटे में 114 कैलोरी कम कर सकता है या आठ घंटे में 912 कैलोरी। वहीं सिंघल का कहना है, "मैं सुझाव दूंगा कि खड़े रहने की क्षमता धीरे-धीरे वक्त के साथ आती है और अंत में चार घंटे तक खड़े रहने की क्षमता आपके स्वास्थ्य को लाभ देगी।" लेकिन सबसे पहले खड़े रहने के सही तरीके को सीखना जरूरी है।
READ MORE: ऑफिस में 8 घंटे की नौकरी करने वाले अपनाएं ये हेल्दी आदतें
सिंघल ने सुझाव दिया,"जब आप खड़े होते हैं तो अपने कंधे और पीठ को आराम दें, अपने सिर को सीधा रखें अपने सीने को बाहर रखने की कोशिश करें और पेट को अंदर, सीधे और सही से खड़े हों।"

"हमेशा से यह सुझाव दिया गया कि बैठे रहने से अधिक खड़े रहने की तुलना में कैलोरी कम होती है। चलने की क्षमता में थोड़े बदलाव की आवश्यकता है, इसमें आप अपने स्मार्टफोन पर बात करते हुए चल सकते हैं और फोन पर बातचीत के दौरान अपने हाथ हिलाकर बात कर सकते हैं।"
READ MORE: ऑफिस की गलत आदतें बना सकती हैं मोटा
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि थोड़े से बदलाव में अगर आप अपनी सीट से हर आधे घंटे में उठते हैं और अपने पैरों पर खड़े होते हैं तो इससे आप और अधिक स्वस्थ रहेंगे और इससे आपका वजन भी कम होगा। इसके साथ ही आप स्वस्थ भोजन करें।

इन सबके साथ आपको कुछ बातें ध्यान रखने की भी जरूरत है...
लंबे समय तक एक ही स्थिति में खड़े रहना या बैठना हानिकारक है। दरअसल, मांसपेशियों के तनाव के बाद थोड़े आराम की जरूरत होती है..काफी लंबे समय तक खड़े रहना आपको आराम नहीं देगा और इससे पैरों में दर्द भी शुरू हो जाएगा। लंबे समय तक खड़े रहना पैरों के दर्द का कारण बनता है और इससे सूजन भी होती है और यह हमारी रीढ़ को भी प्रभावित करता है।

ऐसे में हमें लंबे समय तक खड़े रहने से बचना चाहिए, 15 मिनट से अधिक एक ही स्थिति में खड़े या बैठे ना रहें।" कार्यलय से मेट्रो तक जब भी आपको मौका मिलता है तो बैठने को कहें अलविदा और खड़े हो जाएं। बस इसे ज्यादा समय तक न करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
