Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
सुबह उठते ही थकान लगती है तो अपनाएं ये उपाय
क्या जब आप सुबह उठते हैं, तो बिस्तर से निकलने का मन नहीं करता है? और जब उठते है तो, वो ताज़ग़ी नहीं महसूस होती है, जो सुबह उठते समय होनी चाहिए? इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि कोई लंबी बीमारी, नींद का पूरा ना होना, ख़राब भोजन, अनियमित दिनचर्या, थायराइड, शरीर में अधिक एसिड बनना आदि।
READ: सुबह खाली पेट पानी पीने के जबरदस्त फायदे
सुबह की थकान को मिटाने के लिए सही कारण का पता होना बहुत जरुरी है। और उसका उपचार करके आप सुबह की थकान को दूर कर सकते है। थकान सबको होती है। सुबह से ले कर शाम तक काम करेंगे तो थकान होना सामान्य बात है।
READ: सुबह की कसरत के लाभ
लेकिन रात में अच्छी नींद आने के बाद भी थकान महसूस करना, यह किसी गंभीर बीमारी की निशानी है। इसलिए इस थकान को दूर करना बहुत जरुरी है। आइये जाने कुछ ऐसे ही आसान से तरीके जिससे आप थकान को बहुत दूर भगा सकते हैं।

अच्छी नींद लें
कम नींद और समय पर ना सोना यह सुबह होने वाली थकान का मुख्य कारण हो सकता है। कोशिश करें समय पर सोने की और समय पर उठने की। ऐसा रोज़ करने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और आप सुबह तारो ताज़ा हो कर उठेंगे।

सुबह ठंडे पानी से नहाएं
सुबह उठ कर ठन्डे पानी से नहाये, यह आपके ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है और आप तारो ताज़ा महसूस करते हैं। इससे आपका तंत्रिका तंत्र भी अच्छा होता है जिसकी वजह से आप पूरा दिन ताज़गी महसूस करते हैं।

जल्दी उठें और व्यायाम करें
सुबह जल्दी उठें और व्यायाम करें, इसे आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। सुबह उठ कर टहलने जाएँ या घर पर ही थोड़ा व्यायाम करें।

चाय या कॉफी
सुबह गर्म चाय पीयें इसे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। सुबह की थकान को दूर भागने का सबसे सरल उपाए है, तुलसी की पत्तियों की चाय बनाये और उसे पींए। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की ऊर्जा को बढ़ाते है। और कॉफ़ी में कैफीन होता है जो आपकी के स्तर को बढ़ता है।

फलों का रस पींए
सुबह उठ कर अंगूर का रस पीने से शक्ति मिलती है और थकान कम लगती है। ऐसे ही नीबू का रस पीने से शरीर तरोताज़ा रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और साइट्रिक एसिड सुबह होने वाली थकान को दूर करती है। ताज़ा रसीले फल खाने से शरीर में ताज़गी रहती है और थकान नहीं होती है।

अच्छा नाश्ता
अच्छा और स्वास्थ वर्धक नाश्ता करने से दिन में होने वाली थकान को दूर किया जा सकता है। इसके लिए अपने नाश्ते में हरी सब्ज़ियों और फलों का रस लें। सुबह संतुलित और स्वस्थ नाश्ते करने से पूरा दिन हम तारो ताज़ा महसूस करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
