Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
जानिये क्या है छींकने का सही तरीका
सूंघना, छींकना, खांसना और नाक पोंछना ये सभी बातें बहुत सामान्य प्रतीत होती हैं और ऐसा करते समय कोई ज़्यादा सोचता नहीं है।
परन्तु यह जानना आवश्यक है कि गलत तरीके से छींकने से आराम महसूस होने के बजाय खतरा हो सकता है। अनुचित तरीके से छींकने या खांसने से आपको चोट लग सकती है या आपकी बीमारी की अवधि भी बढ़ सकती है।

सही तरीका
अपना मुंह खोलें और आँखें बंद करें: ऐसा करने से चेहरे पर से दबाव दूर होगा तथा आप अधिक आसानी महसूस करेंगे। आपको सिर्फ अपना मुंह थोडा सा खोलना है और आँखों को बंद करना है।
READ: मामूली छींक के हजारों खतरे
अपनी उंगली से नाक के एक छिद्र को बंद करें: अपनी उंगली की सहायता से अपनी नाक का एक छिद्र बंद करें। नाक के दूसरे खुले छिद्र से टिशु पर धीरे से ब्लो करें। इसे अपनी नाक के पास रखें तथा तब तक ब्लो करें जब तक नाक का छिद्र साफ़ न हो जाए।

अपने टिशु या रुमाल का ध्यान रखें: हमेशा फ्रेश टिशु या रुमाल का उपयोग करें। यदि आप डिस्पोज़ेबल टिशु का उपयोग कर रही हैं तो उपयोग करने के बाद इसे फेंक दें। यदि रुमाल का उपयोग कर रहे हैं तो उपयोग करने के बाद इसे मोड दें ताकि उपयोग किया हुआ भाग फोल्ड के अंदर चला जाए।
READ: नाक बंद रहती है तो करें यह बेहतरीन उपाय

हाथों को धोना: हाथ धोने से हाथ मिलाने पर होने वाले रोगाणुओं के स्थानांतरण से बचाव होता है। यही बात उन सभी सतहों के लिए लागू होती है जहाँ आप दिन भर स्पर्श करते हैं। गर्म पानी और साबुन का उपयोग करें। उसके बाद साफ़ टॉवेल से अपने हाथ पोछें। निम्नलिखत उपायों से आप इस काम को आसानी से कर सकते हैं।
टिशु या रुमाल का उपयोग करें: यह पूर्णत: आप पर निर्भर है कि आप किसी का भी प्रयोग करें। केवल इस बात का ध्यान रखें कि विभिन्न वस्तुओं का त्वचा पर प्रभाव भिन्न भिन्न होता है।

टिशु: ये कागज के बने होते हैं तथा त्वचा को जलन और शुष्कता से बचाने के लिए इन पर लोशन लगाया हुआ होता है।
रुमाल: आम तौर पर ये कॉटन से बने होते हैं (सूती होते हैं) जो पेपर की तुलना में त्वचा के लिए अधिक अच्छे होते हैं। साफ़ सुथरे रुमाल का उपयोग करें तथा प्रतिदिन इसे बदलें क्योंकि गंदे रुमाल से बैक्टीरिया उत्पन्न हो सकते हैं।

टॉयलेट पेपर या पेपर टॉवेल्स: जब आपके पास कोई विकल्प उपलब्ध न हों तभी इसका उपयोग करें। ये खुरदुरे पेपर से बने होते हैं जिसे कारण जलन हो सकती है। बलगम को बह जाने दें। यदि आपकी नाक बंद हो रही है तथा आपको श्वास लेने में परेशानी हो रही है तो कुछ ऐसे तरीके हैं जिसके द्वारा आपका बलगम आसानी से निकल जायेगा: - स्वयं को हाइड्रेट रखें तथा गर्म पेय पदार्थ पीयें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
