Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं तो भूल कर भी न करें ये काम
जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनके लिये इसे छोड़ना एक सपने के समान होता है। हांलाकि किसी भी एडिक्शन को पूरी तरह से छोड़ पाना बड़ा ही मुश्किल है, लेकिन धूम्रपान की बात सबसे निराली है।
यह एक चैलेंज के समान है जिसके लिये दिमाग को पूरी तहर से फोकस करना होगा। अगर आप स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं और फिर भी उससे किसी ना किसी रूप में जुड़े हुए हैं तो, आप का यह सपना कभी सच नहीं होगा।
READ: धूम्रपान छोड़ने के पुरुषों के लिए 20 उपाय
तनाव, चिंता, ऐसी पार्टियों में जाना जहां शराब और स्मोकिंग चलती हो या फिर कॉफी आदि का खूब सेवन करने से स्मोकिंग की लत कभी नहीं छूटेगी बल्कि आपका रूझान इसकी ओर और तेजी से बढ़ जाएगा।
अगर आपको हमेशा हमेशा के लिये स्मोकिंग छुटानी है तो, नीचे दिये ऐसे कार्यों को ना करें...

कैफीन से रहें दूर
एक कप कॉफी पीने से कुछ नहीं होगा लेकिन अच्छा होगा कि स्मोकिंग छोड़ने के 3-4 दिनों तक कॉफी से दूर रहें। कॉफी में मौजूद कैफीन से आपकी स्मोकिंग करने की इच्छा तेजी से बढ़ सकती है।

शराब
स्मोकिंग छोड़ देने के बाद शराब से करीबन कुछ महीनों तक की दूरी बनाएं।

तनाव
तनाव, गुस्सा, चिड़चिड़ापन आदि आपको स्मोकिंग करने के लिये उत्तेजित कर सकता है। अच्छा होगा कि आप हमेशा खुश रहें और स्मोकिंग करने के बारे में सोंचे भी नहीं।

चिंता
स्मोकिंग छोड़ने की आदत तभी कारगर होगी जब आप चिंता को हमेशा के लिये छोड़ देंगे।

चुनौतीपूर्ण कार्य
कोई भी ऐसा चुनौतीपूर्ण कार्य हाथों में ना लें, जिसकी वजह से आप तनाव में आ कर स्मोकिंग करना शुरु कर दें। खुद को एकदम रिलैक्स रखें।

लड़ाई-झगड़े और बवाल से रहें दूर
इस दौरान अपना समय अपने अच्छे दोस्तों और परिवारजनों के बीच में बिताएं। बेकार की बहसबाजी और लड़ाई झगड़े से दूर रहें क्योंकि इससे आपको स्मोकिंग करने की इच्छा होगी।

पार्टी
किसी भी नार्मल पार्टी में जाना एक आम बात है। लेकिन अगर आपके दोस्तों ने ड्रिंक और फूड की पार्टी रखी है, तो उसमें भूल कर भी ना जाएं। इससे आप दुबारा स्मोकिंग करना आरंभ कर सकते हैं।

आखिरी कश
कभी भी यह न सोंचे की एक आखिरी कश लगाने से क्या होगा। ऐसी गलती करने से आप सिगरेट को जन्मों तक नहीं छोड़ पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
