Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानें किन-किन हालातों में नहीं करना चाहिये शराब का सेवन
एल्कोहल या शराब का सेवन अधिकतर लोगों को पसंद होता है। एल्कोहल इतना असरकारक होता है कि यह दिल, दिमाग, नर्वस सिस्टम, लिवर आदि को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। शराब का साइड-इफैक्ट इसकी ली गई मात्रा पर भी निर्भर करता है।
एक्स्पर्ट्स बताते हैं कि जब आप दवाइयों का सेवन कर रहे हों तब एल्कोहल का सेवन करना सही नहीं है। यह दवा के असर को कम करता है और यह स्वास्थ्य के लिए खतरा भी पैदा कर सकता है।
READ: शराब पीने से पहले क्या खाएं?
इसी तरह खाली पेट एल्कोहल का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। खाली पेट शराब पीना अच्छा लगता है, ज्यादा खाने की इच्छा भी होती है पर खाली पेट शराब पीना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। यह पेट को जलाती है जिससे पेट में अल्सर हो सकता है जो कि दर्ददायक होता है।

प्रेगनेंसी के दौरान
प्रेगनेंसी के दौरान एल्कोहल सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे पर कई प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए।

ऑपरेशन के बाद
यदि आप सर्जरी के बाद एल्कोहल का सेवन करते हैं तो इंटरनल ब्लीडिंग हो सकती है। इससे घाव का भरना कम हो सकता है।

ऑपरेशन से पहले
सर्जरी से पहले भी एल्कोहल न लें। डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि ऑपरेशन की तारीख से 2 से 3 सप्ताह पहले शराब का सेवन ना करें।

जब एंटीबायोटिक्स ले रहे हों
हालांकि कुछ दवाइयाँ हैं जो कि एल्कोहल सेवन के साथ भी ली जा सकती हैं, ये कोई हानिकारक प्रभाव पैदा नहीं करती हैं। लेकिन फिर भी अच्छा होगा कि जब एंटीबायोटिक्स ले रहे हों तो आप एल्कोहल का सेवन ना करें। शराब के सेवन से एंटीबायोटिक्स का असर कम होता है।

जब आप एंटीकोग्युलेंट पर हों
वो दवाइयाँ जो रक्त को पतला करती हैं वे एंटीकोग्युलेंट कहलाती हैं। यदि आप इस तरह की दवाइयाँ ले रहे हैं तो शराब का सेवन ना करें क्यों कि इससे इंटरनल ब्लीडिंग हो सकती है और पेप्टिक अल्सर हो सकता है।

जब बच्चे को दूध पिलाती हों
चूंकि एल्कोहल आपके दूध से बच्चे के शरीर में प्रवेश करता है इसलिए इस समय ड्रिंक की सलाह नहीं दी जाती है। यह वह समय है जब आपको एल्कोहल सेवन नहीं करना चाहिए।

पीरियड के समय शराब लेने से बचें
कई महिलाएं हैं जो पीरियड के समय एल्कोहल लेती हैं। हालांकि हो सकता है इससे नशे में मासिक धर्म का दर्द कम महसूस हो लेकिन इससे रक्त का संचार बढ़ता है और ब्लीडिंग ज्यादा होती है।

खाली पेट ना लें
खाली पेट शराब का सेवन ना करें। यह पेट की परत को जलाकर पेप्टिक अल्सर पैदा कर सकती है।

दस्त या डायरिया के बाद
चूंकि इस समय कमजोरी आती है इसलिए इस समय ड्रिंक की सलाह नहीं दी जाती है। इस समय शराब के सेवन से आपको अवसाद या कमजोरी महसूस हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
