Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
स्वाइन फ्लू से पार पाने के 7 तरीके
एक लड़ाई लड़ने के लिए आपके पास अच्छे हथियार होने जरूरी है। लेकिन जब दुश्मन शक्तिशाली हो तो उसे आगे बढ्ने से रोकने के लिए सावधानी और रोकथाम जरूरी हो जाती है। स्वाइन फ्लू भी ऐसा ही दुश्मन है। इससे लड़ना ही काफी नहीं है। इसके सभी आक्रमणों का जवाब देने के लिए अच्छी जीवनशैली और स्वास्थ्यप्रद दिनचर्या आवश्यक है। हम आपको बता रहे हैं स्वाइन फ्लू से पार पाने के कुछ तरीके। ज्यादा जानकारी के लिए आगे पढ़े। स्वाइन फ्लू क्या है...
जैसा कि नाम से पता चलता है एक फ्लू जो कि सूअरों को होता है। लेकिन मनुष्यों में यह खतरनाक होता है। यदि समय पर इलाज नहीं कराया जाये तो यह बीमारी महामारी बन सकती है। स्वाइन फ्लू के वायरस का नाम एच1एन1 है। यह सांस के द्वारा और पीड़ित के संपर्क में आने से फैलता है।
स्वाइन फ्लू कैसे व किसे हो सकता है?
जब ऐसी बीमारी आपके दरवाजे पर दस्तक देती है तो आप सजग हो जाते हैं। अन्यथा आप स्वास्थ्यकर जीवनशैली नहीं अपनाते हैं। याद रखें कि आप बीमारी के वायरस से कितना लड़ पाते हैं यह आपकी जीवनशैली पर निर्भर करता है। इसलिए निम्न टिप्स के साथ यदि आप स्वाइन फ्लू से लड़ने के लिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा लें तो आपके लिए लाभकारी होगा। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाएँ? हम इसके लिए आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं।

स्वास्थ्यप्रद आहार
स्वाइन फ्लू से कैसे बचें इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप स्वास्थ्यप्रद आहार की आदतों को अपनाएं। ध्यान रहे कि आपके खाने में सभी विटामिन्स और जस्ता जैसे मिनरल की मात्रा हो।

प्रोबायोटिक्स लें
स्वाइन फ्लू से बचने के लिए यह भी बहुत जरूरी है। प्रोबायोटिक्स का मतलब है की आपके शरीर में कुछ अच्छे बैक्टीरिया का प्रवेश हो जिससे कि स्वाइन फ्लू के बैक्टीरिया से लड़ सकें।

नियमित व्यायाम
यह भी बहुत जरूरी है। यदि आप नियमित व्यायाम करते हैं तो शरीर में रक्त संचार बढ़ जाता है जिससे कि शरीर में स्वाइन फ्लू से लड़ने वाली कोशिकाएं फैलती है। नियमित व्यायाम से एंडोर्फीन निकलता है जिससे कि रक्त कोशिकाओं के निर्वहन के लिए लसिक तंत्र उत्तेजित होता है।

तनाव से दूर रहें
हो सकता है यह आपको अजीब लगे लेकिन इसकी भी कोशिश करें। तनाव कम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता पर अनेक तरीकों से प्रभाव पड़ता है। यदि आप तनाव में रहते हैं तो स्ट्रैस हार्मोन स्त्रावित होता है और थायमस की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। जिससे इम्यून कोशिकाओं के निर्माण पर प्रभाव पड़ता है।

खाद्य पदार्थ जिनसे इम्यूनिटी बढ़ती है
ब्राउन राइस, दूध, अंडे, लहसुन, हरी पत्तेदार सब्जियाँ अपने रोजाना के खाने में शामिल करें जिससे कि विटामिन और मिनरल्स मिलते रहें और इम्यूनिटी बढ़ती रहे।

अच्छी नींद लें
जहां तक स्वाइन फ्लू से लड़ने का सवाल है इस पॉइंट को नकारा नहीं जा सकता है। शरीर के सुचारु कार्य के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी है। ठीक प्रकार नींद नहीं लेने से स्ट्रैस हार्मोन स्त्रावित होता है जिससे इम्यूनिटी पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

मास्क पहनें
चूंकि स्वाइन फ्लू पूरे देश में फैल रहा है इसलिए बाहर निकलते समय मास्क पहनकर निकलें। गंदे और कचरे वाले रास्तों से नहीं गुजरे, ना सिर्फ अपने घर को बल्कि अपने आस-पास भी साफ-सफाई रखें।



Click it and Unblock the Notifications
