Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
ये होती हैं त्वचा सम्बंधी 5 प्रमुख बीमारियां
शरीर का सबसे बड़ा और दिखने वाला हिस्सा त्वचा होती है। इसके अंदर शरीर के अन्य अभिन्न अंग होते हैं जिन्हे यह सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें पानी, विटामिन, तेल और अन्य महत्वपूर्ण फैट होते हैं जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं।
त्वचा सबसे संवेदनशील हिस्सा होती है जिस पर गर्मी, सर्दी या किसी भी अन्य ऑब्जेक्ट का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ता है। जैसे- आप हाथ धोते हैं तो हाथों की त्वचा ड्राई हो जाती है; क्योंकि उतनी जगह का ऑयल धुल जाता है।
सवेंदनशील होने के कारण त्वचा में कई प्रकार की समस्याएं हो जाती हैं; ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में आज हम इस आर्टिकल में बता रहे हैं।

1. एक्जिमा या खुजली: इसे मेडीकल भाषा में एटोपिक डर्मटाइज भी कहा जाता है, इस बीमारी में त्वचा में सरसराहट होती है और हर समय खुजली करने का मन होता है। त्वचा में लालामी आ जाती है, सूजन हो जाती है और वहां सूखेपन के साथ खुजली होती रहती है। ज्यादा खुजली करने पर खून भी आ जाता है। अगर इस प्रकार के लक्षण त्वचा में कई दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से सम्पर्क करें।
READ MORE: एक्जिमा (खाज) को दूर भगाने के 10 घरेलू उपाय

2. चर्बीदार गांठ: त्वचा की निचली सतह पर वसा की गांठ सी बन जाती है जिसे चर्बीदार गांठ कहा जाता है। यह एक प्रकार की तैलीय गांठ होती है। यह आकार में ज्यादा बढ़ी नहीं होती है लेकिन चेहरे, गर्दन या अन्य अंगों पर बन सकती है। कई बार महिलाओं के जननांगों में भी बन जाती है। यह लाल रंग की हो जाती है और दबाने पर सफेद चिपचिपा पदार्थ निकलता है जो बदबूदार होता है। इसके होने पर सफाई रखें, हीट पैड का इस्तेमाल करें और ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

3. सफेद दाग: यह प्रकार की त्वचा सम्बंधी बीमारी होता है जिसमें पूरी त्वचा पर धब्बे या चकत्ते जैसे पड़ जाते हैं। यह त्वचा पर पैचेस जैसे लगने लगते हैं। यह धीरे धीरे पूरे शरीर पर फैलते हैं।

4. सूजन के साथ लाल चकत्ते पड़ना: यह एलर्जी के कारण होता है। धूल, भोजन, ड्रग या किसी कीड़े के काटने पर भी हिव्स की समस्या हो जाती है। इसके आकार और शेप अलग होते हैं। कई बार ये जगह भी बदल लेते हैं। लेकिन ज्यादा दिक्कत होने पर आप डॉक्टर को अवश्य दिखा लें।

5. दाने या मुंहासें: दानों की समस्या बहुत बड़ी समस्या है। हर किसी को कभी न कभी इस त्वचा रोग से गुजरना पड़ता है। वयस्कों और किशोरावस्था में ये सबसे ज्यादा होती है। कई बार इनमें पस भी पड़ जाता है लेकिन इनके होने पर इन्हे फोड़े नहीं; वरना त्वचा पर दाग पड़ जाएंगे। हर्बल् प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
