Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
दांत चमकाने के ये नुस्खे हो सकते हैं बकवास
आईएएनएस | आप अब तक दांतों को चमकाने के लिए स्ट्रॉबेरी, केले के छिलके और नारियल तेल का इस्तेमाल करते आए होंगे, लेकिन एक विशेषज्ञ का सुझाव है कि पूरी जांच-परख के बाद ही इन विकल्पों को आजमाएं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, लंदन स्माइलिंग डेंटल ग्रुप की क्लिनिक निदेशक उछेना ओकोए ने कुछ सुझाव दिए हैं।

1. स्ट्रॉबेरी : इस फल के बारे में कहते हैं कि एक पकी स्ट्रॉबेरी को मसलने के बाद इसमें अपना टूथ ब्रश डुबोने और उसके बाद उस ब्रश से दांत साफ करने से महज दो सप्ताह में आपके दांत हीरे की तरह चमक उठेंगे।
सच्चाई : यह सच है। स्ट्राबेरी में साइट्रिक एसिड होता है, जो दांतों की सतह की कठोरता कम कर सकता है। लेकिन इसमें मैलिक एसिड भी अधिक होता है। इसलिए दांत साफ करने के लिए एकदम पकी स्ट्रॉबेरी चुनें। इसे दांत पर मसलें और यह दांतों से गंदगी को हटा देगी।
READ MORE: पुरुषों द्वारा की जाने वाली 8 ओरल केयर गलतियाँ
2. पिसी हल्दी : कहते हैं कि आधी चम्मच पिसी हल्दी में पानी की कुछ बूंद मिलाएं और मोटा घोल बनाने के लिए इसे मिला लें। इसमें अपना ब्रथ डुबोएं और इससे साफ करने से आपके दांत साफ हो जाएंगे।
सच्चाई : झूठ। ऐसा करना मुसीबत को न्योता देना है। दंत चिकित्सा में नियम है कि जो भी चीज सफेद कमीज पर दाग छोड़ेगी, वह आपके दांत पर भी दाग छोड़ेगी। सभी मसाले दांतों पर दाग छोड़ते हैं, लेकिन पीले मसाले ज्यादा खतरनाक होते हैं। दांतों को चमकाना तो दूर हल्दी उन्हें और बदरंग बना देगी।
READ MORE: दाँतों को सफ़ेद बनाने के कुछ प्राकृतिक उपाय
3. केले का छिलका : कहा जाता है कि केले में मौजूद उच्च पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज दांतों से दाग हटाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए पका केला छीलें और छिलके के अंदरूनी भाग को करीब दो मिनट उन पर रगड़ें। तीन सप्ताह बाद दांत चमक उठाएंगे।
सच्चाई : यह सच है। अगर आप इसे रगड़ते हैं, तो यह पपड़ी उतारने का काम कर सकता है और दांतों की सतह से दाग-धब्बे हटाएगा, लेकिन यह दांतों की जड़ों (इनेमल) तक नहीं पहुंचेगा, इसलिए 'गहन' सफाई नहीं करेगा।
4. नारियल तेल : हर सुबह करीब 20 मिनट नारियल, तिल या जैतून के तेल से दांत साफ करना 3,000 साल पुराना आयुर्वेदिक तरीका है।
सच्चाई : इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि तेल रगड़ने से दांत सफेद या उनसे बैक्टीरिया दूर हो जाएंगे। संभावना है कि मुंह में तेल भरकर गरारे करने से मुंह के कुछ बैक्टीरिया या गंदगी निकल जाए। लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि तेल लगाने से आपके दांत जगमगाने लगेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
