Latest Updates
-
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि
शराब छोड़ने के लिए उपयोगी घरेलू उपचार
शराब की बीमारी शायद सबसे गंदी बीमारी है। हालाँकि इसे बीमारी नहीं कहा जा सकता क्योंकि लोगों के लिए यह एक नशा होता है। यदि आपने शराब की आदत छोड़ने का निर्णय कर लिया है तो हम आपको बताते हैं कि यह उतना कठिन नहीं है जितना दिखता है। महीने में एक बार पीना उचित है परन्तु कुछ लोग ऐसे हैं जो एक सप्ताह में तीन से चार बार पीते हैं।
MUST READ: कैसे पाए शराब की लत से छुटकारा?
वास्तव में कुछ लोग तो प्रतिदिन पीते हैं! यदि आप प्रतिदिन पीते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जब किसी व्यक्ति को शराब की आदत हो जाती है तो उसे अनेक बीमारियों जैसे मोटापा, दिल की बीमारी और किडनी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यहाँ हमने कुछ घरेलू उपचार बताए हैं जो आपको शराब छोड़ने में सहायक होंगे। यदि आप इन्हें अपनाते हैं तो निश्चित रूप से आप सफल होंगे।

आहार में जूस लें
यदि आप 10 दिन तक ताज़ा रस पीयेंगे तो धीरे धीरे आप शराब को भूल जायेंगे। जूस पीने से शराब पीने की इच्छा कम होगी तथा ग्याहरवें दिन आप स्वयं ही शराब पीना छोड़ देंगे। ताज़ा रस घर पर आसानी से बनाये जा सकते हैं। आप संतरे, अनानास या सेब का रस पी सकते हैं।

स्वयं को व्यस्त रखें
जब आपके पास करने के लिए कुछ नहीं होता तो निश्चित रूप से आप पीने लगते हैं। तनाव से गुज़रने वाले अधिकतर लोग शराब पीने लगते हैं। जब आप ऐसी कोई गतिविधि करते हैं जिसमें आप व्यस्त रहें तो आप स्वयं ही पीना छोड़ देते हैं। सकारात्मक लोगों के साथ होना तथा कुछ उत्पादक गतिविधि करना हमेशा ही सहायक होता है।

अंगूर खाएं
आहार में अंगूर खाने से आपको शराब पीने की इच्छा से मुक्ति मिलती है। शराब छोड़ने के लिए यह एक सर्वोत्तम घरेलू उपचार है। इस आहार में आपको लगभग 25 दिन तक अंगूर खाने पड़ते हैं। आपको अन्य कुछ भी खाने की अनुमति नहीं होती। वाइन अंगूर से बनी होती है तथा यदि आप रोज़ इसे खायेंगे तो आपको शराब पीने की इच्छा नहीं होगी।

खजूर
शराब की आदत छुड़ाने के लिए खजूर सबसे अधिक पुराना और लोकप्रिय घरेलू उपचार है। यदि आप शराब नहीं छोड़ पा रहे हैं तो इसकी सहायता से आप तुरंत ही इसे छोड़ देंगे। पानी में कुछ खजूर घिसें तथा दिन में दो या तीन बार इस मिश्रण का सेवन करें। इससे आप शराब की आदत से पूर्ण रूप से मुक्त हो जायेंगे।

करेला
करेला आपको शराब की आदत से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकता है तथा आपकी ख़राब किडनी को भी ठीक कर सकता है। जैसा कि हमने पहले बताया शराब पीने से किडनी ख़राब हो जाती है जिसके कारण मृत्यु भी हो सकती है। शराब छोड़ने के लिए आपको प्रतिदिन सुबह करेले का रस पी सकते हैं। यह उपचार निश्चित रूप से प्रभावकारी होगा क्योंकि इससे कई लोगों को फायदा हुआ है। इसका स्वाद कडुवा होता है और बहुत अच्छा नहीं होता परन्तु अच्छे स्वाद के लिए आप इसे अन्य किसी रस या छाछ में मिलाकर पी सकते हैं।

गाजर का रस
यदि आप गाजर का जूस पीयेंगे तो निश्चित रूप से शराब पीना छोड़ देंगे। गाजर शराब पीने की इच्छा को कम करने में सहायक होता है, केवल एक गिलास गाजर का जूस पीयें और आप अच्छा महसूस करेंगे। यह प्रभावी रूप से शराब को छोड़ने में सहायक होता है तथा आपके पाचन तंत्र में भी सुधार करने में सहायक होता है। शराब छोड़ने के लिए प्रतिदिन एक गिलास गाजर का जूस पीयें।

अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लायें
जब आप अपनी आसपास खाली बोतलें देखते हैं तो आपको शराब पीने की इच्छा अधिक होती है। यदि आप खाली बोतलों को घर से बाहर फेंक देंगे तो आप अपने आप को रोक पायेंगे। यदि आप उन्हें फेंक देंगे तो आप शराब की आदत भी छोड़ देंगे। आपको अपने दोस्तों को ना कहना सीखना होगा। लोग अक्सर अपने साथियों के दबाव के कारण शराब पीने लगते हैं। यदि आप अपने दोस्तों को ना कहेंगे तो वे आपकी बात सुनेंगे। इसके अलावा शराबी मित्रों के साथ बाहर घूमने न जाएँ। यदि आपके साथी इस तरह के होंगे तो आपके शराब पीने की इच्छा होगी और आप पुन: शराब पीने लगेंगे। मित्र ऐसे होने चाहिए जो आपको शराब पीने से रोकें। यदि वे किसी भी प्रकार आपकी मदद नहीं करते तो स्वयं पहल करें तथा इस बुरी आदत को छोड़ने के लिए पूरा प्रयास करें।



Click it and Unblock the Notifications
