Latest Updates
-
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
हकलाहट दूर करने के उपाय
कई अध्ययनों से यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि हकलाने की समस्या कई कारणों से हो सकती है जैसे- मनोवैज्ञानिक, दिमागी, नैदानिक और जीवनशैली।
read: बच्चों में कैसे दूर करें हकलाहट
हकलाने की समस्या का निदान, कारण पर निर्भर करता है। अगर किसी बच्चे को हकलाने की समस्या, साईकोलॉजी के कारण होती है तो उसे आसानी से हल किया जा सकता है।
हकलाहट को दूर करने के लिए सबसे पहले कारण को समझें, ताकि आपको उपचार करने में आसानी हों। आइए जानते हैं कि हकलाहट को किस प्रकार सही किया जा सकता है:

एक्सरसाइज:
ऐसी कई एक्सरसाइज होती हैं जो हकलाहट को दूर भगा सकती हैं। अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें, वो आपको ऐसी कई एक्सरसाइज बताएंगे, जिससे जीभ में मजबूती आएगी और जबड़ा, ट्रीकिया और फेफड़े भी मजबूत हो जाते हें। इन एक्सरसाइज को रेगुलर करने पर आवाज खुल जाती है और बोल, सही तरीके से निकलते हैं।

परिवार का समर्थन:
कई बार आत्मविश्वास की कमी के कारण भी बच्चा हकलाने लगता है। ऐसे में परिवार को बच्चे को पूरा समर्थन देना चाहिए। उसका उत्साहवर्धन करना चाहिए और उसे प्यार से शब्दों के सही इस्तेमाल के बारे में बताना चाहिए।

स्पीच थेरेपी:
हकलाहट दूर करने के लिए स्पीच थेरेपी सबसे कारगर होती है। इसमें बच्चे या व्यक्ति को सही तरीके से शब्दों का उच्चारण करना सिखाया जाता है। काउंसलर इसके लिए कई सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भी करते है।

आत्म-सुधार:
आत्मविश्वास में इजाफा करने के साथ-साथ हकलाने वाले व्यक्ति को आत्म-सुधार करने की आवश्यकता है। इससे उसे हिचक नहीं होगी और वह सही से शब्द को बोलने का प्रयास करेगा। हकलाने वाले व्यक्ति में सबसे पहले खुद पर विश्वास करना आना चाहिए कि वह बोल सकता है। इसके लिए अगर प्रोफेशनल काउंसलर की हेल्प लेनी पड़े तो दिलवाएं।

हेयरिंग एड:
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हेयरिंग एड से बोलने की क्षमता में सुधार होता है। इस प्रक्रिया में, व्यक्ति को आवाज को रिकॉर्ड कर लिया जाएगा। और जब वह बोलेगा तो उसे वही आवाज सुनाई जाएगी। इससे हकलाहट की अवधि में धीरे-धीरे कमी आती जाएगी।

घरेलू उपचार:
डॉक्टर्स मानते हैं कि हकलाहट का कोई घरेलू उपचार नहीं होता है लेकिन कई लोग इसे अपनाते है। वे विभिन्न प्रकार की सब्जियों को सेवर उचित मानते हैं। साथ ही शहद को हकलाहट दूर करने के लिए रामबाण माना जाता है। कहा जाता है कि शहद के चाटने से आवाज में संतुलन आता है।



Click it and Unblock the Notifications
