Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के आसान उपाय
यदि कई दिनों से आप को महसूस हो रहा है, कि अब आपकी बेड़ लाइफ उतनी अच्छी नहीं रह गई है, जितनी पहले हुआ करती थी, तो इसकी वजह आपकी खराब डाइट और जीवनशैली हो सकती है।
पुरुषों में कामेच्छा में कमी होना काफी आम बात है। दिनभर ऑफिस में नौ घंटे बिताने के बाद कामेच्छा में कमी आ ही जाती है। लेकिन इसे बढ़ाना उतना भी मुश्किल नहीं है जितना की सुन कर लगता है। कामेच्छा में कमी कई कारणों से हो सकती है, जैसे हार्मोन असंतुलित होना, मोटापा, तनाव, अधिक धूम्रपान तथा शराब का सेवन आदि...
बाजार में तमाम तरह की कामेच्छा बढ़ाने वाली दवाओं के सेवन से पुरुषों में थकान और सिकनेस देखने को मिलती है। बेहतर है कि आप वियाग्रा और अन्य चीज़ों का साथ छोड़ कर अपनी जीवनशैली तथा आहार में थोड़ा सा परिवर्तन लाएं।
वे लोग जिनका बेड़ पर मूड नहीं बनता या फिर कामेच्छा में कमी महसूस करते हैं, उन्हें अब चिंता करने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे जिसके उपयोग से आपको काफी लाभ होगा।

हमेशा एक्टिव बने रहें
अपनी हेल्थ को अच्छा रखने के लिये आपको अपने हृदय के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। हो सकता है कि सेक्स से आपकी हृदय गती तेजी से बढ जाती हो, लेकिन अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे तो उससे आपके हृदय को ताकत मिलेगी। दिन में 30 मिनट के लिये पसीना बहाइये और देखिये कि आपकी बेडरूम लाइफ कितनी अच्छी हो सकती है।

डार्क चॉकलेट खाएं
चॉकलेट को सेक्स उत्प्रेरक के रूप में जाना जाता है। चॉकलेट में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कि मस्तिष्क से लव हार्मोन के रिसाव को बढवाते हैं। आम तौर पर डार्क चाकलेट सेक्स की इच्छा को बढाता है।

अश्वगंधा का सेवन
अश्वगंधा एक प्राचीन औषधि है जो भारत में कई वर्षो से प्रसिद्ध है। इससे कई प्रकार की यौन समस्याएं दूर हो जाती है। इस हर्ब के सेवन से लिबिबो की मात्रा बढ़ती है जो शीघ्रपतन से आराम दिलवाता है। इसके सेवन से शारीरिक मजबूती आती है और नपुंकसता भी दूर हो जाती है।

केला
बहुत ज्यादा पका हुआ केला जिस पर काले और भूरे दाग पडे़ हों, खाने से डोपामाइन का लेवल बढ़ता है।

मिर्च और काली मिर्च का सेवन करें
हर तहर के प्राकृतिक मसाले आपके ब्लड का फ्लो बढाएंगे। इससे आपका बीपी भी नार्मल आएगा और आपको उत्तेजना भी होगी।

जिनसेंग
कॉफी पीने के बजाए आपको गरमा गरम जिनसेंग चाय पीनी चाहिये। यह आपके इरेक्टाइल डिसफंक्शन को ठीक करेगी तथा उत्तेजना को कई गुना बढ़ाएगी।

लहसुन
इसमें एलासिन नामक तत्व पाया जाता है जो आपके ब्लड फ्लो को पेनिस तक बढ़ा सकता है। इससे आपकी उत्तेजना काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

ओमेगा 3
ओमेगा 3 फैटी एसिड दिमाग से पैदा होने वाले लव हार्मोन को तेजी से उत्पादन करने में मदद करता है। यदि आपने नियमित रूप से ओमेगा 3 अपने अहार में शामिल नहीं किया तो आप डिप्रेशन के शिकार बन जाएंगे। ओमेगा 3 पाने के लिये आपको मछली, साबुत अनाज और ब्रेड आदि का सेवन करना चाहिये।

विटामिन B1
यह विटामिन आपके नर्व सिस्टम से सिगनल को ले कर तुरंत दिमाग से पेनिस तक पहुंचाता है। यह विटामिन आपको मूंगफली और राजमा से प्राप्त होगा।

अंडे
यह आपके शरीर के हार्मोन को बैलेंस रखते हैं, जिससे आपका तनाव दूर होता है और इरेक्शन में मदद मिलती है।

तनाव से रहिये दूर
स्ट्रेस से आपका हार्ट रेट तेजी से बढ़ सकता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ेगा और इससे आपकी सेक्स लाइफ पर गहरा असर पड़ेगा। अपनी पार्टनर से अपने स्ट्रेस के बारे में बात कर के आप शांत हो सकते हैं।

गंदी आदतों से रहें दूर
स्मोकिंग और ड्रिंक ज्यादा करने से आपको उतनी उत्तेजना नहीं होगी जितनी होनी चाहिये। इससे आप नपुंसक भी हो सकते हैं।

थोड़ी सी धूप सेकिंए
सूर्य की रोशनी से स्त्री और पुरुष दोनों में विटामिन डी का स्तर बढ़ता है जिससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है। यह शुक्राणुओं की संख्या को भी बढ़ाता है।

मेथी
भारत में अधिक मात्रा में पाई जाने वाली मैथी पुरुषों की कामेच्छाओं को काफी अच्छे स्तर तक बढ़ाने में सक्षम है।

हस्थमैथुन
यदि आप बेड पर उतनी देर परफार्म नहीं कर पाते, जितनी देर करना चाहिये तो आपको थोड़ी प्रैक्टिस की जरुरत है। हस्थमैथुन करके आप बेड पर लंबे समय तक टिकने की प्रैक्टिस कर सकते हैं।

अपनी पार्टर से कहें
यदि आप अपनी पार्टनर से मिल कर इस विषय पर बात करें , तो आपको इसका रास्त मिल सकता है। ऐसा करने से आपको दोनो की बेड लाइफ और भी ज्यादा बढ जाएगी।

डॉक्टर से लें सहायता
अगर आप को इरेक्टाइल डिसफंक्शन या सेक्स से संबन्धित कोई अन्य समस्या है, तो डॉक्टर से परमार्श लेना ना भूलें।

सेक्स पोजिशन
नई-नई सेक्स पोजिशन ट्राई कीजिये, जिससे आपकी परफार्मेन्स बढे। आप जितना ज्यादा सेक्स करेगें आपका लव हार्मोन उतना ही बढेगा।

सप्लीमेंट्स लें
सप्लीमेंट्स को बिना किसी साइड इफेक्ट के लेकर आसानी से सेक्स ड्राइव बढ़ाई जा सकती है। विटामिन बी 5 सेक्स इच्छा बढ़ाने में बहुत कारगर है। इसी तरह से आप अन्य सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। पर डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

वजन कम करें
आमतौर पर वजन अधिक होने से भी सेक्स ड्राइव कम होने लगती है। आपका वजन अधिक है तो आपको वजन कम करना चाहिए। इससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा और आप फ्रेश भी महसूस करेंगे।
बिलकुल! जिम भी एक प्रकार का व्यायाम है और व्यायाम करने के बाद आपको भूख ज्यादा लगती है और आप ज्यादा खाते हैं। जाहिर है, शरीर प्राकृतिक रूप से मजबूत होता है और इसका असर बेड पर भी दिखाई देता है। लेकिन हां, ध्यान रहे अगर आपको बॉडी बनाने के लिए दवाईयों के सेवन की सलाह दे, तो उसे बिलकुल मत मानिएगा। तमाम दवाओं में स्टीरियॉयड होता है, जिससे न केवल शरीर को नुकसान पहुंचता है, बल्कि यौनशक्ति भी प्रभावित होती है।
यौन शक्ति बढ़ाने के सबसे सरल उपाय खुद को मजबूत बनाना है। इसके लिए अच्छा खान-पान होना चाहिए। साथ ही दिमाग को चिंता से दूर रखें। नियमित रूप से चने, मूंग, सोयाबीन, सोयामिल्क, आदि का सेवन करें। बादाम और खजूर के नियमित सेवन से भी यौन शक्ति में बढ़ौत्तरी होती है। दूसरी बात अगर आप बेड पर अपनी परफॉर्मेंस को लेकर चिंतित हैं, तो जब भी संबंध स्थापित करें, तब केवल प्रेम का अनुभव करें, इस बात पर कतई ध्यान नहीं दें कि आप अच्छी तरह परफॉर्म कर पायेंगे या नहीं, ध्यान भटकने से आप कमजोर पड़ जाते हैं और पार्टनर को सुख नहीं दे पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
