Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पार्टी के बाद हैंगओवर क्यों होता है?
हैंगओवर (खुमार या नशा) क्या है? कुछ नहीं, यह एक सिर दर्द है जो कि ज्यादा शराब पीने से होता है। इसमें कई बार उबाक और चक्कर आना आदि भी लक्षण दिखाई देते हैं।
पार्टी में जमकर लुत्फ उठाने वालों के लिए यह कोई नया शब्द नहीं है, क्यों कि अक्सर रात को पार्टी में ज्यादा ड्रिंक करने पर उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है।
Monday Jabong Sale: Flat 30% Off on Products Hurry!
इस हैंग ओवर से कैसे बचें? यह हैंगओवर कितनी देर तक रहता है? कुछ लोगों में यह कुछ घंटों में उतार सकता है जब कि कुछ में दूसरे दिन तक रह सकता है। कई बार इसके लक्षण लोगों में भिन्न भी हो सकते हैं?
तनाव, चिंता, भ्रम, शर्म, अनिद्रा, प्यास, साँसों की बदबू, लाल आँखें, दस्त, थकान, मूड बदलना, चिड़चिड़ापन और उल्टी आदि इसके अन्य लक्षण हैं। इन सबमें सिर दर्द ज्यादातर लोगों को महसूस होता है।
READ MORE: शराब पीने के शौकीन लोग जानें हैंगओवर उतारने के ये तरीके
यदि आप सो नहीं पाते हैं तो आपका हैंग ओवर ज्यादा तेज और दर्दभरा हो सकता है। यदि आप इसके सेवन से पहले से थके हुये हैं या डिहाइड्रेटिड हैं तो पीने के बाद आपके शरीर में हैंग ओवर ज्यादा देर तक रहता है।

भूख
यदि एल्कोहल सेवन के बाद आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है तो आपको भूख से संबन्धित समस्या हो सकती है।

ज्यादा पेशाब आना
जब आप ड्रिंक करते हैं तो आपको पेशाब बार-बार आता है। आपको पता है इससे शरीर पर क्या असर पड़ता है? इससे आपमें या डिहाइड्रेशन होता है। जब आप पूरी तरह डिहाइड्रेटिड होते हैं तो आप भटके से रहते हैं और आपको प्यास ज्यादा लगती है।

रक्त पर प्रभाव
कुछ लोगों में एल्कोहल के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है, इससे थकान, कमजोरी और मूड खराब जैसी समस्या हो जाती है।

पेट पर प्रभाव
जब आप एल्कोहल का सेवन करते हैं तो आपके पेट में ज्यादा एसिड पैदा होता है। इससे आपके पाचन तंत्र पर भी प्रभाव पड़ता है जिससे पेट में दर्द, उल्टी, उबाक आना जैसे लक्षण होते हैं।

सोने पर प्रभाव
यदि आप सही तरह नहीं सो पाते हैं तो आप थके हुये उठते हैं। ड्रिंक करने के बाद आप तरीके से नहीं सो पाते हैं।

शराब छोडने की भावना
कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि हैंग ओवर से व्यक्ति शराब छोडने का मन बनाता है। जब कि कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञ ऐसा नहीं मानते हैं।

शराब में मौजूद इंग्रिडेंट्स
सूत्रों के अनुसार शराब में मौजूद इंग्रिडेंट्स हैंग ओवर के कुछ लक्षण पैदा करते हैं।

सिर दर्द
चूंकि एल्कोहल के सेवन के बाद रुधिर वाहनियाँ चौड़ी हो जाती है, इससे सिर दर्द पैदा हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
