क्‍या होता है अगर आपके शरीर में हाई न्‍यूूट्रोफिल्‍स हैं?

By Staff

न्‍यूट्रोफिल्‍स एक प्रकार की सफेद रक्‍त कणिकाएं होती हैं जो शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करती हैं। उच्‍च न्‍यूट्रोफिल स्‍तर,अक्‍सर किसी संक्रमण के कारण होता है, लेकिन अन्‍य मेडीकल कंडीशन और निश्चित दवाईयां, भी इसका कारण हो सकती हैं। कई बार शारीरिक और मानसिक तनाव या धूम्रपान के कारण भी न्‍यूट्रोफिल का स्‍तर बढ़ जाता है।

न्यूट्रोफिल बढ़ने से क्या होता है?

विशेषज्ञों की मानें तो न्‍यूट्रोफिल का उच्‍च स्‍तर होना कोई गंभीर समस्‍या नहीं दर्शाता है, लेकिन फिर भी आपको डॉक्‍टर से सम्‍पर्क कर लेना चाहिए। दरअसल इसके बढ़ने से न्यूट्रोफिल वो पहली कोशिका होती है, जो किसी भी इंफेक्शन से लड़ने के लिए सबसे पहले आगे आती है। इसका होना हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। प्रति माइक्रो लीटर रक्त में इसकी मात्रा 2500 से 7500 के बीच होनी चाहिए। लेकिन अगर ये अनायास बढ़ने लगें तो समझ लीजिए कि आप किसी ऐसे रोग से ग्रसित हैं, जो बोन मैरो से जुड़ा है। क्योंकि न्यूट्रोफिल वहीं पर बनते हैं। दरअसल इसकी अधिक मात्रा ल्यूकेमिया या इमोशनल स्ट्रेस के संकेत हैं, जबकि इसकी कम मात्रा संक्रमण के बढ़ने के संकेत हैं। कई बार विटामिन बी12 की कमी के कारण भी न्यूट्रोफिल की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है। हालांकि कीमोथैरेपी के दौरान भी इसकी मात्रा में गिरावट आती है।

 What Happens if You Have High Neutrophils?

उच्‍च न्‍यूट्रोफिल स्‍तर के बाद टिपिकल स्‍टेज

उच्‍च न्‍यूट्रोफिल स्‍तर का आईसोलेटेड इंटेंस, हानिकारक नहीं माना जाता है। कई मामलों में, स्‍तर, अपने आप सामान्‍य हो जाता है और उसे किसी भी प्रकार के उपचार की आवश्‍यकता नहीं पड़ती है। यह सुनिश्चित करने के लिए आपका न्‍यूट्रोफिल स्‍तर, सामान्‍य हो पाएगा या नहीं; इसके लिए डॉक्‍टर से सम्‍पर्क कर लें। हो सकता है कि इसके लिए डॉक्‍टर आपको कोई फॉलो5अप ब्‍लड़ अेस्‍ट लिख दें।

अपने डॉक्‍टर से सम्‍पर्क करें

अगर आपका न्‍यूट्रोफिल ज्‍यादा है तो अपने डॉक्‍टर से सम्‍पर्क करें। इसकी जानकारी आपको ब्‍लड़ टेस्‍ट करवाने के बाद ही होगी कि आपका न्‍यूट्रोफिल कितना है। दवाईयों में स्‍टेरॉयड का सेवन करने पर अक्‍सर न्‍यूट्रोफिल बढ़ जाता है। अगर आप ऐसे में डॉक्‍टर को दिखाने जाते हैं तो उसे पूरी बात बताएं, क्‍या दवाई खाते हैं उसके पेपर दिखाएं और हाल ही में हुई बीमारी के बारे में भी बताएं।

न्यूट्रोफिल्स की जांच के लिए अतिरिक्‍त टेस्‍ट

ब्‍लड टेस्‍ट से ये पता चल जाता है कि आपके शरीर में न्‍यूट्रोफिल्‍स कितने हैं। लेकिन अगर डॉक्‍टर को कोई संदेह होता है तो वह आपको अन्‍य टेस्‍ट करवाने को भी कह सकता है। इन टेस्‍ट के जरिए वह पता लगा सकता है कि आपके शरीर में किस प्रकार का संक्रमण है और आपको कैसा इलाज देना होगा।

आपके उच्‍च न्‍यूट्रोफिल्‍स की निगरानी और देखभाल करना

डॉक्‍टर यह भी ऑब्‍जर्व करता है कि आपके शरीर में न्‍यूट्रोफिल्‍स की उच्‍च मात्रा कितने लम्‍बे समय से है और यह किस तरह से सामान्‍य होगी। अगर वो किसी भी कारण के बिना ही उच्‍च हैं तो डॉक्‍टर अन्‍य तरह के टेस्‍ट भी करवा सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion