Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
स्वास्थ्य के बारे में क्या कहता है आपका मासिक धर्म
हर महीने महिलाओ में आने वाला मासिक धर्म एक बड़ी चर्चा का विषय है। अगर यह सही समय पर आए तो आपकी बॉडी सही काम कर रही है, पर अगर यह मिस हो जाए तो इसका यह मलबल निकालना गलत है कि आप प्रेगनेंट हैं।
READ: जानें क्यों होता है अनियमित पिरीयड
यह एक संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में जरुर कोई गड़बड़ी है। आपका शरीर हर महीने प्रेगनेंसी के लिये तैयार होता है और साथ ही कुछ प्रकार के रसायन भी पैदा करता है।
READ: अनियमित महावारी से बचने के लिये घरेलू उपचार
अगर आप इस बात से भ्रमित हैं कि आपके पीरियड्स नॉर्मल होते हैं या नहीं या फिर पीरियड्स के दौरान कैसा फ्लो होना चाहिये, तो पढ़ें हमारा यह लेख।

मासिक धर्म
मासिक धर्म का चक्र 28-35 दिनों का होना चाहिये। इसे पीरियड के पहले दिन से गिनना शुरु करना चाहिये। अगर आपके पीरियड्स इस टाइम फ्रेम के बीच में आते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके पीरियड्स नार्मल हैं। नहीं तो आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिये।

मासिक धर्म की अवधि
मासिक धर्म की अवधि, बढ़ती उम्र के साथ कम होनी शुरु हो जाती है। साथ ही यह केवल 3 से 7 दिनों के बीच की होती है। इसमें आपको 2-3 दिन काफी ब्लीडिंग हो सकती है।

माहवारी
हो सकता है कि आपको लगे कि आपको ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है। मगर एक साधारण पीरियड में शरीर से मात्र 1 कप खून निकल जाता है। अगर आप प्रति दिन 2-3 पैड्स यूज़ कर रही हैं, तो यह एक नॉर्मल बात है। लेकिन अगर आप दिन में 6-8 पैड्स यूज़ करने लगें तो यह एनीमिया का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको एक ही पैड यूज़ करने की जरुरत पड़े तो भी यह खतरे की बात है। कहने का मतलब है कि अगर आप खुद की माहवारी में कुछ गड़बड़ देखें तो, चौंकन्नी हो जाएं क्योंकि यह किसी दवाई के साइड इफेक्ट्स या फिर सक्रमण के संकेत हो सकते हैं।

मासिक धर्म का रंग
हो सकता है कि आपको अपने मासिक धर्म के रंग में कोई दिलचस्पी ना हो, लेकिन सही रंग जानना बहुत जरुरी है। एक रेगुलर साइकिल ब्राइट रेड की होती है। पर यदि यह ब्राउन या डार्क ब्लैक की हो जाए तो हार्मोनल समस्या है।

दर्द से भरा मासिक धर्म
मासिक धर्म के समय अगर आपको अचानक हल्का दर्द शुरु हो जाए, तब आपको डॉक्टर की सहायता की जरुरत है। यदि यह दर्द एक या दो बार हो, तो इतनी चिंता करने की जरुरत नहीं है पर यदि यह हर पीरियड के दौरान हो, और लगातार दर्द बना रहे तो, गायनैक के पास जरुर जाएं।

चक्र के बीच में ही ब्लीडिंग होना
हांलाकि अगर चक्र के बीच में ब्लीडिंग बर्थ कंट्रोल पिल्स की वजह से हो रही है तो, कोई बात नहीं है। पर अगर ब्लीडिंग चक्र पूरा होने से पहले ही हो जाए तो इसका मतलब है कि आपको कोई शारीरिक समस्या है। इसे तुरंह ही डॉक्टर को दिखाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
