Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या होता है जब सोने से पहले प्याज़ का टुकड़ा रखा जाता है मोजे़ में?
रात को सोने से पहले मोजे में प्याज का एक टुकड़ा रखने से कई फायदे मिलते हैं। यह तो कई लोग जानते हैं कि प्याज और लहसुन वायु को शुद्ध करते हैं पर यह काफी कम ही लोग जानते हैं कि जब इन्हें शरीर पर लगाया जाता है तो यह शरीर में कीटाणुओं और जीवाणुओं का भी नाश करते हैं। मोजे में प्याज रख कर सोने से अंगों को भी स्वस्थ रखा जा सकता है।
यह बात मेडिकली भी कही गई है कि प्याज में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड खून की धमनियों में घुस कर खून को शुद्ध बनाता है। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि, हमारे पांव काफी शक्तीशाली हैं और इनकी आपके शरीर में आंतरिक अंगों तक सीधे पहुंच होती है।
पैरों के नीचे सीधे अलग-अलग तंत्रिका अंत (लगभग 7,000) होती हैं, जो कि शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़ी हुई होती हैं। ये शरीर के भीतर एक शक्तिशाली बिजली के सर्किट की तरह से काम करते हैं, लेकिन ये अक्सर जूते-चप्पल पहनने की वजह से निष्क्रिय हो जाते हैं। तभी सलाह दी जाती है कि हम सभी को कुछ घंटों के लिये नंगे पैर टहलना चाहिये।
प्याज को मोजे़ में रखने के लिये एक जैविक प्याज लें, जिससे कि वह पेस्टीसाइड और अन्य कैमिकल से मुक्त हो। फिर इसकी दो स्लाइस काट कर दोनों मोज़ों में रख कर सो जाइये।
प्याज की स्लाइस पांव को पूरी तरह से छूनी चाहिये। अब आइये जानते हैं ऐसा करने के सेहतमंद फायदे...

बैक्टीरिया और रोगाणु का नाश करे
प्याज में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं, जो शरीर पर रड़ने से बैक्टीरिया और रोगाणुओं का नाश करता है।

खून को शुद्ध करे
जब त्वचा दृारा प्याज से मौजूदा फास्फोरिक एसिड सोख लिया जाता है तो, खून को शुद्ध करने में मदद मिलती है।

हवा शुद्ध करे
जब आप सोएंगे तब यह तेज गंध वाली प्याज का टुकड़ा कमरे में हवा को शुद्ध करने में मदद करेगा। इससे पैरों की गंध दूर होगी तथा कैमिकल और टॉक्सिन्स दूर होंगे।

दिल के रोग से छुटकारा
जब प्याज के टुकडे को पांव के बीच में रख कर सोया जाता है, तब यह हृदय को स्वस्थ बनाता है।

पेट संक्रमण
जब प्याज के टुकडे को पैरों के बीच में रखते हैं तब पेट के संक्रमण से छुटकारा मिलता है। साथ ही किडनी समस्या में भी मदद मिलती है।

छोटी आंत और मूत्राशय की समस्याओं से छुटकारा
अगर आप छोटी आंत या मूत्राशय की समस्या से पीडित हैं, तो प्याज के टुकडे़ को आपको इन समस्याओं से निजात दिला सकते हैं।

पैरों की बदबू
अगर पैरों से बदबू आती हो तो, ढेर सारी प्याज की स्लाइस काटें और उसे मोजे में भर कर पहन लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

संदी, जुखाम और बुखार से राहत
अगर आपको लगता है कि आपको बुखार चढ़ रहा है तो, माजे में प्याज की स्लाइस डाल कर सो जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
