Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
बिस्तर पर पुरूषों के सही परफॉर्म न कर पाने के 8 कारण
जिन्दगी में पैसा कमाने के तरीके ने सबकुछ पलट कर रख दिया है। लोगों का लाइफस्टाइल बदल गया, उनकी लाइफ पहले से कहीं ज्यादा फास्ट हो गई। उनकी फूड हैबिट भी साथ-सथ बदलती गई और इस चक्कर में उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।
READ: स्वास्थ्य समस्याएं जो बर्बाद कर सकती हैं आपकी LOVE लाइफ
ये बात मजाक नहीं है, बदलते लाइफस्टाइल के कारण पुरूष, इन दिनों बिस्तर पर अपने पार्टनर के साथ बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी होती है।
READ: पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के आसान उपाय
हांलाकि मार्केट में ऐसी हज़ारों दवाइयों की भरमार है जो, आपके काम आ सकती हैं। लेकिन आखिर दवाइयों पर आप कब तक निर्भर रहेंगे? इसके लिये जरुरी है कि आप इसका असली कारण जान लें...

बहुत ज्यादा पाने की लालसा:
शिक्षा और कॅरियर में बहुत ज्यादा पाने की इच्छा पुरूषों को बेदम कर देती है। वे इसी में लगे रहते हैं कि उन्हे सबसे आगे निकलना है। लेकिन इन सबमें वे सबकुछ खो देते हैं।

फूडिंग हैबिट:
पुरूषों के खाने पीने का ढंग दिनों-दिन गिरता जा रहा है। वे अपने खान पान पर ध्यान नहीं देते हैं जिससे उनका शरीर कमजोर हो जाता है।

धूम्रपान, शराब या ड्रग्स का सेवन:
इन तीनों ही गंदी लतों से हजारों, लाखों लोगों की जिन्दगी चली गई है और सैकड़ों लोगों का घर बर्बाद हो गया। यही नहीं इसकी लत से स्पर्म काउंट भी कम हो जाते हैं।

तनाव:
तनाव, व्यक्ति को खोखला बना देता है। इन दिनों हर किसी को तनाव सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में उनका जीवन बेकार होता जा रहा है और सेक्स लाइफ पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

काम करने के घंटों में इजाफा:
ज्यादा जल्दी सफलता या पैसा पाने के चक्कर में आदमी, इन दिनों बदहाल हुआ जा रहा है। 8 घंटे के अलावा भी वह और 2 घंटे काम करता है ताकि अपना टारगेट पूरा करके ज्यादा राशि पाएं। लेकिन इसके कारण उसका परिवार बनने में काफी दिक्कतें आती हैं।

गैजेट:
गैजेट ने लाइफ जितनी आसन बना दी है उतनी ही बिगाड़ भी दी है। लोग, सारा समय उसी में लगे रहते हैं, उन्हे अपने पार्टनर की फिक्र नहीं होती है। वे गलत ढंग से एक-दूसरे के साथ सोते हैं और पेश आते हैं। कई बार तो मोबाइल पर चैट या बात करते हुए सो जाते हैं जिससे शरीर में दर्द भी होने लगता है।

बेकार जीवनशैली:
जिन पुरूषों की जीवनशैली बेकार होती है वे कभी भी स्वस्थ जीवन की आशा न ही रखें तो बेहतर होगा। अन्यथा उन्हे भरसक प्रयास करने की आवश्यकता है।

X-रेटेड स्टफ को बहुत ज्यादा देखना:
अगर कोई पुरूष बहुत ज्यादा पोर्न फिल्म देखता है या उसे हर पल सिर्फ सेक्स या रोमांस ही अच्छा लगता है तो उसकी रियल लाइफ पर भयानक असर पड़ सकता है। उसे सच में अपने पार्टनर के साथ कभी अच्छा नहीं लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
