Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मियों में क्यूं जरुरी है धूप का चश्मा लगाना
सनग्लास गर्मियों में पहनना बहुत ही जरुरी बन गया है। धूप के चश्मे या सनग्लास को सनस्क्रीन से भी ज्यादा प्रथमिकता दें क्योंकि यह आंखों की रौशनी बचाने में बड़ी सहायता प्रदान करता है।
धूप के चश्मे को आखों को सूरज की तेज़ रोशनी और घातक यूवी किरणों के कारण होने वाली हानि या परेशानी से बचाने के लिए उपयोगी माना जाता है। अगर आप कड़ी धूप में यूं ही निकल जाती हैं तो आप गलत करती हैं।
READ: कान्टैक्ट लेंस और आंखों की देखभाल
आप अच्छे सनग्लास काफी मंहगे मिलेगें, लेकिन दूसरी ओर यह सनग्लास क्वालिटी के हिसाब से भी अच्छे माने जाते हैं।
यह ना केवल फैशन के तौर पर ट्रेंडी होते हैं बल्कि इन्हें आंखों के स्वास्थ्य की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण माना गया है। आइये जानते हैं गर्मियों में क्यूं जरुरी है धूप का चश्मा लगाना....

रेटीना को बचाए
यह सूरज से निकलने वाली घातक यूवी किरणों से आंखों की रेटीना को बचाने का काम करता है।

कॉर्निया को सुरक्षित रखे
हमारी आंखों की कॉर्निया को भी यूवी किरणों से उतना ही फर्क पड़ता है जितना कि रेटीना को। काला चश्मा पहनने से वो बच जाती हैं।

आईलिड कैंसर
यह एक प्रकार के स्किन कैंसर की तरह ही होता है। रिपोर्ट के अनुसार यह तब होता है जब आपकी आंखें खुली धूप में ज्यादा देर तक रहती हैं।

सफेद भाग
आपकी आंखों में एक बहुत ही संवेदनशील भाग होता है जिसे कंजेक्टिवा कहते हैं। जब इस मेंबरेन को धूप से दिक्कत होती है तब इसमें खुजली होना शुरु हो जाती है। इसलिये इसेढंकने के लिये आपको सनग्लास पहनने जरुरी हैं।

ध्यान से चुने धूप के चश्मे
आपको इन चश्मों को ध्यान से चुनना होगा। खरीदने से पहले यह देख लें कि क्या यह चश्मा यूवी किरणों से सुरक्षा देगा। साथ ही क्या इसके शीशे अच्छी क्वालिटी के हैं?

कैटरेक्ट
कैटरेक्ट आपको अंधा भी बना सकता है। लेनिक अच्छा चश्मा पहनने से आप इस बीमारी से बच सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
