Latest Updates
-
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण
पहली बार लव-मेकिंग करने वाली लड़कियों के लिए खास बातें
प्यार का एहसास, उस समय पूरा हो जाता है जब दो जिस्म, एक जां बन जाते हैं, उनके बीच लव की फीलिंग इतनी ज्यादा आती है कि उनकी बॉडी भी एक-दूसरे को एक्सेप्ट कर लेती है और वह लव-मेकिंग करने लगते हैं। कुछ एेसा ही एहसास आपको,आपकी शादी से पहले गुदगुदाता है। लेकिन अगर कोई लड़की वर्जिन है तो उसे थोड़ा सा डर भी लगता है जिसके चलते वह सेक्स को एंजाय नहीं कर पाती है। ऐसे में उस लड़की को सही सलाह, उसकी जिंदगी की शुरूआत को और बेहतरीन बना सकती है।
स्वास्थ्य समस्याएं जो बर्बाद कर सकती हैं आपकी सेक्स लाइफ
आइए जानते है कि किसी भी लड़की को पहली बार लव-मेकिंग करने से पहले किन बातों पर गाइड करना चाहिए, ताकि वह दुनिया की सबसे प्यार भरी फीलिंग को समझ पाएं और उसे दिन से अपना सकें:

तभी करें जब मन हों:
अगर आप मानसिक रूप से लव-मेकिंग करने के लिए तैयार नहीं हैं या आपके मन में कोई हिचकिचाहट हो, तो कभी भी सकुचाएं नहीं और बाद में करने का प्रॉमिस करें। ऐसा करने से आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है, इसलिए प्यार से मना करें।

सुरक्षा के तरीके अपनाएं:
जब कोई लड़की पहली बार सेक्स करें, तो उसे समझाना चाहिए कि वह प्रोटेक्शन के सही तरीकों को अपनाएं, ताकि वह बेबी को कैरी न कर लें, क्यूंकि पहली बार में उसे पता नहीं होता है कि पूरी प्रक्रिया क्या है।

खुद ही सुरक्षा के तरीके को चुनें:
लड़की को समझाएं कि अगर वह सुरक्षा अपनाने के बारे में अपने पार्टनर से बात करने में झिझक रही है तो खुद ही तय कर लें कि उसे किस गर्भनिरोधक तरीके को अपनाना है, आप इस निर्णय में उसकी मदद कर सकती हैं।

हर लड़की को खून नहीं निकलता:
लड़कियां, पहली बार सेक्स करने पर सबसे ज्यादा इसी बात से डरती है कि उन्हे ब्लड निकलेगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है, हर लड़की को खून उसकी शरीर की संरचना के हिसाब से निकलता है। खून का न निकलना, उसके वर्जिन नही होने का सबूत नहीं होता है। कई प्रकार के दैनिक कार्य करने के दौरान भी वेजिना की झिल्ली फट जाती है, तो भी खून नहीं आता है, इसका मतलब यही नहीं कि आपने कभी सेक्स किया ही था।

वर्जिन-वर्जिन:
अगर लड़की और लड़का दोनों ही वर्जिन होते हैं तो दोनों अनाड़ी कहलाते है। ऐसे में आपको लड़की को सही गाइड टिप्स देना चाहिए। दोनों के लिए सेक्स की फीलिंग अलग और नई होती है, ऐसे में लड़की को समझाएं कि उत्तेजक होने पर वह हड़बड़ाहट में जल्दबाजी करने की जिद न करें। फोरप्ले करने के बाद ही पूरा सेक्स करें। पार्टनर से हर बात साफ-साफ बताने की भी सलाह दें, ताकि बाद में उन दोनों के बीच किसी तरह की तकरार न हों।

दर्द की चिंता नहीं:
लड़की को बताएं कि पहली बार लव मेकिंग करने पर दर्द होता ही है, ऐसे में वह इससे कतराएं नहीं बल्कि पार्टनर को सपोर्ट ताकि वह अच्छे से उसे हैंडल कर सकें और दोनों प्यार से एक-दूसरे के साथ रूमानी समय बिताएं।

सेक्स ही तरह ही फोरप्ले जरूरी:
लड़की को समझाएं कि जितना जरूरी सेक्स करना होता है, उतना ही जरूरी फोरप्ले करना होता है। किस, स्मूच आदि से आप अपने पार्टनर और ज्यादा उत्तेजित कर सकती हैं। इसे करने से रिश्ते में बोझ नहीं आता है और हर बार आपका प्यार बढ़ता ही जाता है।

नहाएं या नहीं:
लड़की को इस बारे में भी गाइड करें कि उसे पार्टनर के साथ शॉवर लेना चाहिए या नहीं। अगर पार्टनर, लवमेकिंग से पहले या बाद में साथ में शॉवर लेने की इच्छा रखता है, तो उसे लेने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए, अगर कोई दिक्कत न हों। वैसे भी अगर लड़की को सेक्स के दौरान ब्लड निकलने का डर ज्यादा सता रहा हो, तो शॉवर लेने से उसकी चिंता काफी कम हो सकती है।

मूड को स्पाइसअप करें:
हर लड़की की लाइफ में ये दिन एक कहानी की तरह होता है कि कोई उसे प्यार करें, उसे सहलाएं, उसके जिस्म को उसकी तरह से छुएं। इसके लिए जरूरी है लड़की को गाइड किया जाएं कि वह अपने और अपने पार्टनर के मूड को स्पाइसअप करें और दोनों को चिल रखें, ताकि आपके बीच का प्यार बढ़ता ही जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
