Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
डॉक्टर भी हैं परेशान कि रोजाना 1 चम्मच दालचीनी लेने से होते हैं इतने फायदे
यदि दालचीनी की सही मात्रा का सेवन किया जाए तो इससे स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इस लेख में दालचीनी से स्वास्थ्य को होने वाले लाभों के बारे में बताया गया है।
यदि दालचीनी की सही मात्रा का सेवन किया जाए तो इससे स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इस लेख में दालचीनी से स्वास्थ्य को होने वाले लाभों के बारे में बताया गया है।
यदि आप उन लोगों में से हैं जो ऐसा सोचते हैं कि दालचीनी केवल एक मसाला है तो आप गलत हैं। यह अद्भुत मसाला न केवल आपके खाने की सुगंध बढ़ाता है बल्कि इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ होते हैं।
आपको सिर्फ एक चम्मच दालचीनी की ज़रूरत है। विशेषत: सुबह के समय इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को विशेष लाभ होता है। तो आज बोल्डस्काय में हम दालचीनी से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं जिसे जानकर डॉक्टर भी आश्चर्यचकित हैं।
दालचीनी अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमट्री गुणों के लिए जानी जाती है। वास्तव में दालचीनी में सिन्नामाल्ड़ेहाइड यौगिक पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है और बहुत सी बीमारियों को दूर करता है।
अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाने वाली दालचीनी खाने को सुगंध देने वाला एक मसाला है जिसका उपयोग प्राचीन काल से ही औषधियों में किया जाता है। यह आयरन, मैंगनीज़, फाइबर और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। यह एक प्रिज़र्वेटिव की तरह काम करता है और भोजन में उपस्थित बैक्टीरिया और कीटाणुओं को मारता है।
परन्तु जिन लोगों को लीवर से संबंधित कोई बीमारी है उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे इसकी अतिरिक्त मात्रा का सेवन न करें। अच्छा होगा कि इसका सेवन करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह ले लें। यहाँ दालचीनी से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे बताये गए हैं। आइये देखें:

1. पाचन में सहायक:
क्या दालचीनी पाचन में सहायक है? दालचीनी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं अत: प्रतिदिन एक चम्मच दालचीनी का सेवन करने से पाचन में सहायता मिलती है, विशेष रूप से सुबह के समय।

2.बल्ड सर्कुलेशन में सुधार:
दालचीनी के उत्तम प्राकृतिक पदार्थ है जो रक्त को पतला करने में सहायक है और रक्त के संचरण में भी सुधार लाता है।

3. आर्थराइटिस:
दालचीनी में एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं अत: यह आर्थराइटिस के दर्द को कम करने में सहायक है। दिन में एक बार गुनगुने पाने के साथ एक चम्मच दालचीनी का सेवन करें।

4. उर्जा प्रदान करती है:
एक चम्मच दालचीनी लें, उसे उबालें और इसे चाय की तरह पीयें। यह थकान को दूर करती है और उर्जा प्रदान करती है।

5. दिल की बीमारियों से बचाव:
दालचीनी में एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं और यह शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रोल को जमा होने से रोकती है और इस प्रकार दिल की बीमारियों से बचाव करती है।

6. श्वसन तंत्र के संक्रमण से बचाव:
दालचीनी एक उत्तम मसाला है जो अपने एंटीमाइक्रोबियल गुणों के लिए जानी जाती है। यह संक्रमण पैदा करने वाली फंगी को नष्ट करती है।

7. वज़न घटाने में सहायक:
अनेक अध्ययनों से पता चला है कि दालचीनी वज़न कम करने में सहायक है। सुबह एक गिलास गर्म पानी के साथ एक चम्मच दालचीनी का सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
