Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
दिनभर AC के सामने बैठने से हो सकते हैं ये 7 नुकसान
गर्मी हो या फिर चाहे सर्दी, ऑफिस का AC हर वक्त चलता रहता है। ऐसे में जिन लोगों को दिनभर AC के सामने बैठने की आदत नहीं है, उन्हें या तो सर्दी-जुखाम या फिर बुखार होने की संभावना हमेशा बनी रहती है।
आज कल हर ऑफिस में AC लगा हुआ है इसलिये आपके लिये इससे बचना तो नामुमकिन है। एक रिसर्च के अनुसार आपको आराम पहुंचाने वाला AC, आपके स्वास्थ्य के लिये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
AC, हमारे आस पास एक आर्टिफीसियल टेम्परेचर बनाता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम के लिये बहुत ही खतरनाक है। तो अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो उसका एक यह भी कारण हो सकता है। तो अगर आप ऑफिस में 8 घंटे तक बैठते हैं, तो AC से होने वाले नुकसान के बारे में जरुर जानें।

साइनस और सिरदर्द
वे लोग जो AC में 4 घंटे से अधिक देर तक बैठते हैं, उन्हें साइनस होने का खतरा रहता है। क्योंकि ठंडी हवा म्यूकस ग्रंथि को कठोर बना देती है।

लगातार थकान
जब AC का टम्परेचर काफी लो रहता है तो शरीर को अपना तापमान मेंटेन रखने के लिये अत्यधिक काम करना पड़ता है। जिस वजह से शरीर में लगातार थकान बनी रहती है।

वायरल इंफेक्शन
AC में ज्यादा देर तक बैठने से लोगों को फ्लू, जुखाम और सर्दी हो सकती है।

आंखों का ड्राई होना
इससे आंखों में ड्रायनेस हो जाती है, जिससे आंखों में खुजली और तकलीफ बढ़ जाती है। इसके अलावा इससे कंजक्टिवाइटिस की समस्या भी होती है। आंखों का लाल होना, चुभन व जलन होना, आंखों से पानी बहना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं।

त्वचा में रूखापन
इससे त्वचा में रूखापन आ जाता है और त्वचा की नमी खतम हो जाती है।

एलर्जी
कई बार हम अपनी AC को साफ करना भूल जाते हैं, जिससे जो हवा उससे निकलती है, उसमें धूल के कण होते हैं। इसी वजह से कई लोगों को एलर्जी हो जाती है।

जोड़ों में दर्द
AC से निकलने वाली हवा कई बार शरीर के जोड़ों में दर्द पैदा करती है। गर्दन, हाथ और घुटनों का दर्द ठंडी हवा लगने की वजह से बढ़ जाता है, जो कि अगर लंबे समय तक रहे, तो बड़ी बीमारी का कारण भी बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
