Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बार-बार भूख लगने के हो सकते हैं ये कारण
क्या आपको बहुत भूख लगती है। अगर हाँ तो हो सकता है इसके पीछे कोई कारण हो जिसका पता लगाना बहुत जरुरी है। अगर आपको बिना बात के भूख लगाती है और आप हर वक़्त खाने के बारे में सोचते रहते हैं तो यह लक्षण किसी
क्या आपको बहुत भूख लगती है। अगर हाँ तो हो सकता है इसके पीछे कोई कारण हो जिसका पता लगाना बहुत जरुरी है। अगर आपको बिना बात के भूख लगाती है और आप हर वक़्त खाने के बारे में सोचते रहते हैं तो यह लक्षण किसी बीमारी की तरफ इशारा कर रहा है।
क्या आप जानते हैं कि हर वक़्त खाना खाने से आपको मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारण बताने जा रहें हैं कि क्यों आपको ज्यादा भूख लग रही है।

1. तनाव
लगातार भूख लगने का एक कारण तनाव हो सकता है क्योंकि जब आप ज्यादा तनाव में होते हैं तो कोर्टिसोल नाम का हार्मोन शरीर में बना शुरू हो जाता है। जिससे बहुत भूख लगती है।

2. हाइपर्थाइरॉइडिज़म
लगातार भूख लगने का एक कारण हाइपर्थाइरॉइडिज़म भी हो सकता है। जिसमें थायराइड की वजह से शरीर में हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है और आपको भूख लगने लगती है।

3. मोटापा
जी हां मोटापे की वजह से भी आपको लगातार भूख लगती है। शरीर में अतिरिक्त फैट से इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है जिससे बहुत तेज़ भूख लगती है।

4. हाइपोगलैकैमिया
हाइपोगलैकैमिया यानि लो सुगर लेवल इसमें शरीर में रक्त शर्करा का स्तर कम हो जाता है जिसकी वजह से भूख ज्यादा लगती है ताकि शरीर उस खाने को ऊर्जा में परिवर्तित कर सके।

5. माहवारी
माहवारी के समय महिलायों के शरीर में बहुत सारे हार्मोनल चेंज होते हैं जिसकी वजह से लगातार भूख भी लगती है। बहुत भूख लगना माहवारी का भी संकेत है।

6. डीहाइड्रैशन
डीहाइड्रैशन भी लगातार भूख लगने का एक कारण हो सकता है। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो कभी कभी दिमाग भूख और प्यास में फर्क नहीं पहचान पता है।

7. दवाएं
अगर आप कोई डिप्रेसन्ट, एंटीबायोटिक, या एलर्जी की कोई दावा ले रहीं हैं तो इससे कोई दुष्प्रभाव हो सकता है । जिसकी वजह से आपको बहुत भूख लगती हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
