Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
शरीर में परजीवी मौजूद होने के 7 लक्षण
परजीवी सूक्ष्म-जीव होते हैं जो प्राणी के शरीर पर निवास करते हैं। कुछ परजीवी हानिरहित होते हैं जबकि कुछ परजीवी बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।
जो परजीवी व्यक्ति के शरीर को नुकसान पहुँचाते हैं वो सालों-साल तक मनुष्य के शरीर में रहते हैं और उनके बारे में बिना जांच के पता भी नहीं चल पाता है। वे धीमे ज़हर की तरह काम करते रहते हैं और शरीर को अंदर ही अंदर खोखला बना देते हैं।
Paytm Offer: Get 70% Discount on Fitness Equipments and Accessories Hurry Up
परजीवियों के शरीर में रहने से कई समस्याएं होती हैं जिन्हें बेहद सामान्य समझकर उन पर ध्यान नहीं दिया जाता है। ये परजीवी, शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों को खाते रहते हैं और बाद में यही संक्रमण कहलाता है। ऐसा मिथक है कि परजीवी सिर्फ उन्ही लोगों के शरीर में होते हैं जो गंदगी में रहते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं हैं, ये एक शरीर से दूसरे शरीर में संक्रमण फैला देते हैं और एक ही समय में कई लोग इन परजीवियों की चपेट में आ जाते हैं।
पेट दर्द के लिए घरेलू उपचार
हाल ही में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, खाने की खराब आदतों के कारण परजीवी सबसे ज्यादा शरीर को प्रभावित करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शरीर में हानिकारक परजीवी होने पर शरीर में क्या प्रभाव व बदलाव होते हैं:

1. गैस और सूजन :
शरीर में पैरासाइट होने का सबसे बड़ा लक्षण होता है - पेट में गैस बनना और सूजन आ जाना। परजीवी, पेट में मौजूद पोषक तत्वों को खा जाते हैं और मरोढ़ पैदा करते हैं। इस प्रकार, पाचन क्रिया में भी गड़बड़ी आ जाती है।

2. अनिद्रा :
पैरासाइट यानि परजीवी, तंत्रिका तंत्र पर बुरा असर डालते हैं जिससे नींद में खलल पैदा होता है और सारै दैनिक कार्य बेकार हो जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति को नींद सही से नहीं आती है तो उसका सबसे बड़ा कारण शरीर में किसी प्रकार के हानिकारक परजीवी का मौजूद होना भी हो सकता है।

3. कब्ज या डायरिया:
पैरासाइट के शरीर में मौजूद होने पर आंत पर सबसे बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे कब्ज हो जाता है और डायरिया की समस्या हो जाती है।

4. त्वचा सम्बंधी रोग :
पैरासाइट के शरीर में होने पर त्वचा सम्बंधी रोग भी हो सकते हैं। चकत्ते, पित्ती, सफेद दाग आदि रोग परजीवी के कारण ही होते हैं।

5. दांत पीसना :
पेट में कीडे होने पर दांत पीसने की समस्या नींद की अवस्था के अक्सर छोटे बच्चों में देखने को मिलती है। ऐसे में बच्चे की दांती बजने लगती है और उसका विकास रूक जाता है। इसके पीछे का कारण शरीर में मौजूद परजीवी होते हैं।

6. शरीर में दर्द:
परजीवी कोई स्थिर जीव नहीं होते हैं वो एक स्थान से दूसरे स्थान पर आ-जा सकते हैं। उनके कारण शरीर में अलग-अलग स्थान पर दर्द भी हो सकता है।

7. थकान :
बहुत ज्यादा थकान शरीर में हर समय बनी रहना, अच्छा लक्षण नहीं है। परजीवी शरीर से ही खुद के भरण-पोषण का इंतजाम करते हैं और शरीर के विटामिन, प्रोटीन व मिनरल ले लेते हैं। इससे शरीर की ऊर्जा का नाश होता है और व्यक्ति को बेहद थकान हो जाती है। अगर आपको निम्न में से कोई भी लक्षण लम्बे समय से महसूस हो रहा है तो कृपया डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।



Click it and Unblock the Notifications
