Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
8 जानलेवा बीमारियां जिनसे हो सकती है व्यक्ति की 24 घंटे में मौत
एक कहावत है कि “बीमारी से तो मर जाना अच्छा है”। वास्तव में कुछ बीमारियों के लक्षण इतने भयानक हैं कि, आदमी सोचता है इससे अच्छा तो मौत ही आ जाये।
किसी बीमारी के प्रकार और उसकी गंभीरता पर व्यक्ति की मृत्यु की संभावना निर्भर करती है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि कैंसर और एचआईवी जैसी कई भयानक बीमारियाँ हैं जो कि कई महीनों और सालों तक व्यक्ति को पीड़ा देती हैं और फिर अंत में उसकी मौत का कारण बनती हैं।
जो दर्द और असहजता से लोग इन बीमारियों में प्रभावित होते हैं, उनके परिजन भी उन्हें दुःख पाते, पड़पते और मौत का इंतज़ार करते देखते हैं, यह वाकई में अंदर से झंकझोर देने वाला अनुभव है। क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी बीमारियाँ हैं जो इंसान को एक दिन में ही खत्म कर सकती हैं? आइये हम आपको बताते हैं।

1. डेंगू
डेंगू का यदि समय पर इलाज नहीं किया जाये तो इससे एक दिन में ही व्यक्ति की जान जा सकती है, इसमें व्यक्ति को तेज बुखार होता है, और शरीर के अंदर खून फैलने से व्यक्ति का संचार तंत्र पूरी तरह खराब हो जाता है।

2. इबोला
यह एक घातक बीमारी है, इससे पीड़ित की सफ़ेद रुधिर कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं, जिससे रुधिर का थक्का नहीं बन पाता है। इससे व्यक्ति के शरीर के अंदर खून फ़ेल जाता है और अंग खराब हो जाते हैं और मौत हो जाती है।

3. ब्यूबानिक प्लेग
यह भी एक खतरनाक बीमारी है, ब्यूबानिक प्लेग के मामले पूरी दुनिया में सामने आ रहे हैं। इस बीमारी में आंतरिक अंगों में फुंसी या घाव होता है जिससे अंग फेल हो जाते हैं।

4. एंटरोंवायरस डी68
यह एक वायरल संक्रमण है जो कि शरीर के तरल पदार्थों के साथ फैलता है, यह पीड़ित के शवसन तंत्र को प्राभवित करता है और कुछ घंटों में ही पीड़ित की मृत्यु हो जाती है।

5. चगास
चगास एक दुर्लभ बीमारी है जिसमें दिल और पाचन तंत्र जैसे आंतरिक अंगों में परजीवियों की संख्या बढ़ जाती है। यदि तुरंत इलाज नहीं किया जाये तो व्यक्ति की मौत हो जाती है।

6. हैजा
हैजा एक ऐसी बीमारी है जिसमें उल्टी और दस्त से शरीर का अधिकतर पानी निकल जाता है और पानी की कमी से अंग काम करना बंद कर देते हैं।

7. एमआरएसए इन्फ़ैकशन
एमआरएसए इन्फ़ैकशन में पीड़ित की रुधिर कोशिकाएं और फेफड़ों के उत्तक तेजी से नष्ट होने लगते हैं, यदि सही इलाज नहीं किया जाए तो एक दिन में ही मृत्यु हो सकती है।

8. स्ट्रोक
स्ट्रोक एक कार्डियोवेस्क्यूलर बीमारी है जिसमें रक्त का संचार और ऑक्सीज़न रुकावट के कारण मस्तिष्क तक नहीं पहुँच पाती है। अगर यह गंभीर रूप से हो तो तुरंत जान भी जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
