Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ट्री मैन: लकड़ी जैसे हाथ और पैर वाले व्यक्ति का अब होगा ऑपरेशन
आज कल दुनिया में इतनी अजीबो गरीब बीमारियां, वायरस और फ्लू देखने को मिल रहे हैं, जिनका ना तो कोई इलाज है और ना ही इनके बारे में आज के पहले कभी सुना गया था। कुछ ही दिनों पहले हमने जीका वायरस के बारे में खबर बनाई थी मगर अब देखने को मिला कि बांगलादेश में एक व्यक्ति के हाथ और पैरों से पेड़ जैसी लताएं निकलने लगी हैं।
हर आदमी को पता होने चाहिये प्रोस्टेट कैंसर के ये 5 लक्षण
इस आदमी का नाम अब्दुल है, जो कि अपने शहर में ट्री मैन के नाम से जाना जाता है। पहले तो अब्दुल ने कई डॉक्टरों से संपर्क किया, लेकिन इलाज महंगा होने के कारण वो इसका फायदा नहीं उठा पाया। लेकिन अब अब्दुल की निराशा थोड़ी कम हुई है क्योंकि ढाका मेडिकल कॉलेज की एक टीम ने अब्दुल का ऑपरेशन करने की पूरी तैयार कर ली है।
यह बीमारी ह्युमन पैपलिओमा वायरस के कारण होती है जिसको ट्री मैन की बीमारी बोला जाता है। आज दुनिया में इस बीमारी के केवल 3 ही केस पाए गए हैं।
किसी अमृत से कम नहीं गौमूत्र, दूर करे बडे़ - बडे़ रोग
जब डॉक्टरों को अब्दुल की इस बुरी हालत का पता चला तो वो उनका फ्री में ऑपरेशन करने के लिये तैयार हो गए। यह काफी रहस्मयी बीमारी है जिसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं, तो ज़रा ध्यान से पढ़ियेगा...

20 साल से है यह बीमारी
अब्दुल को यह बीमारी पिछले 20 सालों से है, जिसमें उनके हाथ और पैर लगभग लकड़ी जैसे बन गए हैं। अब्दुल की उम्र अब 30 वर्ष की है।

अब्दुल ने खुद काटने की कोशिश की इस चीज़ को
अब्दुल बताते हैं कि वह जब 10 साल के थे, तब उन्होने अपने हाथों में लकड़ी जैसी चीज़ उगते हुए देखा और उसे काटने की कोशिश की मगर बहुत दर्द हुआ।

काफी होती है दिक्कत
इस बीमारी की वजह से ना तो अब्दुल चम्मच उठा पाते हैं, ना ही खा पाते हैं आर ना तो दांत साफ करने के लिये टूथब्रश उठा पाते हैं। यानी अब्दुल हाथों का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं कर पाते।

क्या कहा डॉक्टरों ने
मेडिकल कॉलेज के निदेशक सामंत लाल सेन के मुताबिक, यह एक दुर्लभ रोग है जिसका मामला पूरे बांगलादेश में कभी नहीं देखने को मिला। इस बीमारी को ट्री मैन कहते हैं, जो कि ह्युमन पैपलिओमा वायरस के कारण होती। अब डॉक्टर्स इी बीमारी का फ्री में इलाज करेंगे।

किस चीज़ की वजह से होती है ये बीमारी
यह बीमारी प्रतिरक्षा प्रणाली में दोष होने की वजह से होती है, जो ह्युमन पैपलिओमा वायरस का खतरा बढ़ा देती है। यह वायरस कई प्रकार के होते हैं, लेकिन जो सबसे आम है उसका लिंक सर्वाइकल कैंसर से जोड़ा गया है।

6 महीनों तक चल सकता है इलाज
डॉक्टर ने बताया कि इसकी सर्जरी एक लंबी प्रक्रिया होगी जिसमें कई ऑपरेशन्स किये जाएंगे। हो सकता है कि यह प्रक्रिया 6 महीने तक भी चले। डॉक्टरों ने सर्जरी के बारे में आशावादी रूख अपनाया है।

पहला केस देखा गया इंडोनेशिया में
अब्दुल से पहले इंडोनेशिया में कोसवारा नाम के एक व्यक्ति को भी ऐसी ही बीमारी हुई थी। इस व्यक्ति का अब ऑपरेशन हो चुका है और अब वह बिना दर्द के सही से चल फिर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
