Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कॉफी पीने का शौक बना सकता है आपको बहरा: रिसर्च
कॉफ़ी पसंद करने वाले लोग जो रॉक म्युज़िक सुनने जाते हैं या एयरपोर्ट पर काम करते हैं, उन्हें सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि वर्तमान में किये गए एक अध्ययन से पता चला है कि कैफ़ीन सुनने की क्षमता पर गंभीर प्रभाव डालता है।
NOW I SAVE 25% On Every Beauty Product I Purchase! But How? Click To Know
क्सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि कनाड़ा की मैकगिल यूनिवर्सिटी द्वारा की गयी खोज के अनुसार नियमित तौर पर कैफ़ीन का सेवन करने वालों की सुनने की क्षमता बहुत अधिक तीव्र आवाज़ के कारण गंभीर रूप से ख़राब हो सकती है, यहाँ तक कि वे हमेशा के लिए सुनने की क्षमता खो सकते हैं।

मैकगिल के नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉक्टर फैसल ज़वावी के अनुसार “जब हमारे कानों में बहुत अधिक तीव्र संगीत पड़ता है तो अस्थाई तौर पर सुनने की क्षमता कम हो जाती है जिसे ऑडिटोरी टेम्परेरी थ्रेशहोल्ड शिफ्ट कहा जाता है। यह सामान्यत: 72 घंटे में ठीक हो जाता है परंतु यदि फिर भी लक्षण बने रहे तो यह नुकसान स्थाई हो सकता है।”
शोधकर्ताओं ने गिनी सूअरों पर प्रयोग करके इस प्रभाव को जाना। उन्होंने सूअरों के समूह बनाये तथा शोर शराबे के स्थान पर कॉफ़ी वाले तथा बिना कॉफ़ी वाले सूअरों पर परीक्षण किया। सूअरों को आवाज़ की उसी तीव्रता पर प्रतिदिन एक घंटे के लिए रखा गया जितनी तीव्रता का संगीत रॉक कॉन्सर्ट में होता है। रिसर्च टीम के अनुसार 8 दिनों के बाद दोनों समूहों की सुनने की क्षमता में कमी में अंतर देखा गया।
वर्ष 2015 में यूरोपियन फ़ूड सेफ्टी अथॉरिटी द्वारा प्रकाशित सलाह के अनुसार सामान्य वयस्कों के लिए सभी स्त्रोतों को मिलाकर प्रतिदिन 400 मिग्रा. और एक बार में 200 मिग्रा. कैफ़ीन का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। हालाँकि मैकगिल के अनुसार प्रतिदिन 25 मिग्रा. करने के साथ यह हम तीव्र संगीत सुनें तो हमारे सुनने की क्षमता ठीक होने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
